थाईलैंड में इंडियन टूरिस्ट से रेस्टोरेंट स्टाफ की बदतमीजी, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें थाईलैंड के एक रेस्टोरेंट की स्टाफ इंडियन टूरिस्ट से बदतमीजी करती दिखाई दे रही है. जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Advertisement
थाईलैंड के रेस्टोरेंट में स्टाफ ने इंडियन टूरिस्ट से की बदसलूकी (Photo - Instagram/@semicolonsandsuitcases) थाईलैंड के रेस्टोरेंट में स्टाफ ने इंडियन टूरिस्ट से की बदसलूकी (Photo - Instagram/@semicolonsandsuitcases)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:22 PM IST

इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें थाईलैंड गए एक इंडियन टूरिस्ट पर एक स्थानीय महिला बिना वजह भड़कती नजर आ रही है. साथ ही भारतीय नागरिक को गाली देती और नस्लीय टिप्पणी करती दिखाई दे रही है. 

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है. भारतीय पर्यटक ने आरोप लगाया है कि  थाईलैंड के क्राबी के आओ नांग में एक रेस्टोरेंट में बिल को लेकर हुए विवाद के बाद उसे वहां नस्लवाद का सामना करना पड़ा. इसके बाद उसे पुलिस को बुलाना पड़ा. 

Advertisement

 इंस्टाग्राम पर ट्रैवल व्लॉगर सूमो ने @semicolonsandsuitcases नाम के अपने हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है.  वीडियो में, रेस्टोरेंट की एक कर्मचारी झगड़े के दौरान चिल्लाते हुए दिखाई दे रही है और वीडियो शुरू होते ही स्थिति और बिगड़ जाती है. एक जगह वह भारत के बारे में काफी बुरा-भला बोलते दिखाई देती है. इसे व्लॉगर ने अपने साथ हुए कथित नस्लवाद के उदाहरण के रूप में बताया है.

कैमरा अपनी ओर घुमाते हुए सूमो ने स्थिति की गंभीरता बताते हुए कहा कि हमें इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा. उन्होंने आगे बताया कि थाईलैंड में नस्लवाद का सामना उन्होंने पहली बार किया है. उन्होंने ऐसी घटनाओं के बारे में आम धारणा को भी स्पष्ट करते हुए कहा कि कभी-कभी लोग कहते हैं कि तुमने कुछ तो किया होगा, इसीलिए ये लोग नस्लवादी व्यवहार कर रहे हैं. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है.

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की ऑनलाइन मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई. सूमो ने पूरी जानकारी देने के लिए एक फॉलो-अप वीडियो भी पोस्ट किया. दूसरे वीडियो क्लिप में उन्होंने बताया कि यह मामला नाश्ते के दौरान बिल को लेकर हुई एक छोटी सी गड़बड़ी से शुरू हुआ था. उन्होंने कहा कि मैंने नाश्ता ऑर्डर किया था, बिल को लेकर थोड़ी सी गड़बड़ी हो गई थी. जब उन्होंने अनुवाद में मदद के लिए किसी को बुलाया, तो एक महिला आई.

उनके अनुसार, अपनी राष्ट्रीयता बताने के बाद स्थिति और बिगड़ गई. उन्होंने कहा कि उसने मुझसे पूछा कि मैं कहां से हूं. जैसे ही मैंने भारत का नाम लिया, बात आरोपों और इस तरह की आम धारणाओं में बदल गई कि भारतीय पेमेंट करना नहीं चाहते हैं.सुमो ने कहा कि छोटे से अमाउंट को लेकर विवाद हुआ था.   यह पैसों का मामला नहीं था. बहस करने के बजाय, उन्होंने शांति से मामला सुलझाने का विकल्प चुना और कहा कि मैंने बहस न करने का फैसला किया और इसके बजाय  पुलिस को कॉल किया. 

उन्होंने आगे बताया कि अंततः मामला सुलझ गया, अधिकारियों ने उनकी बात समझी और रेस्टोरेंट के मैनेजर ने माफी मांगी. उन्होंने कहा कि कहीं से आए सभी लोगों को एक ही नजर से देखना उचित नहीं है. उन्होंने भारत में भी पूर्वाग्रह देखा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह सही है. 

Advertisement

ऑनलाइन इस मामले पर छिड़ी बहस 
व्लॉगर अपने वीडियो के बाद ऑनलाइन हो रही चर्चा पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा निराशाजनक यह है कि कमेंट्स में भारत तक के कुछ लोग अपने ही लोगों को नीचा दिखा रहे हैं या ऐसे व्यवहार का समर्थन कर रहे हैं. दर्शकों से स्टैंड लेने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप नस्लवाद होते हुए देखें, तो आवाज उठाएं.

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लोग शेयर कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने व्लॉगर का समर्थन करते हुए इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इस बात पर जोर दिया कि ऐसी घटनाएं दुनिया के किसी भी हिस्से में हो सकती हैं. कुछ अन्य लोगों ने इस स्थिति पर सवाल उठाते हुए अटकलें लगाईं कि क्या इस बातचीत के पीछे कुछ और भी हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »