जवान दिखने की चाह में हर साल 11 लाख रुपये खर्च, महिला ने खोला राज

खूबसूरत दिखना हर किसी की चाहत होती है, लेकिन कभी-कभी यही चाहत दबाव बन जाती है. अमेरिका में रहने वाली हिलेरी रीटर अजारेत्ती ने अपनी ऐसी ही आपबीती शेयर की है, जहां जवां और परफेक्ट दिखने की उम्मीदें उनकी लाइफस्टाइल पर भारी पड़ने लगीं.

Advertisement
हिलेरी ने 34 साल की उम्र में अपनी पीआर एजेंसी शुरू की थी (Photo:Insta/parkcityredhead) हिलेरी ने 34 साल की उम्र में अपनी पीआर एजेंसी शुरू की थी (Photo:Insta/parkcityredhead)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:03 PM IST

न्यूयॉर्क की तेज रफ्तार जिंदगी छोड़कर पार्क सिटी में बसने के बाद हिलेरी रीटर अजारेत्ती की लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव आया है. 50 साल की आइवी लीग ग्रेजुएट और रेडहेड मार्केटिंग एंड पीआर एजेंसी की मालिक अब हर साल बोटॉक्स, एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट्स, मैनिक्योर-पेडिक्योर, हेयर केयर और कपड़ों पर करीब 12,000 डॉलर (लगभग 11 लाख रुपये से ज्यादा) खर्च करती हैं. यह खर्च न्यूयॉर्क में रहते समय उनके रूटीन से कहीं ज्यादा है. बिजनेस इनसाइडर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि यूटा में युवा, ताजा और परफेक्ट दिखने” का दबाव न्यूयॉर्क से भी ज्यादा है.

Advertisement

हिलेरी ने अपने सालाना खर्च का ब्योरा भी शेयर किया. उनके मुताबिक, वह हर साल करीब 2,000 डॉलर बोटॉक्स पर खर्च करती हैं, जिसमें हर तीन महीने में एक सेशन शामिल होता है. इसके अलावा 1,500 डॉलर से ज्यादा मैनिक्योर और पेडिक्योर पर खर्च होता है. कपड़ों और वार्डरोब अपडेट पर उनका खर्च 5,000 डॉलर से ज्यादा है, जहां वह हर तिमाही में नई खरीदारी करती हैं. साथ ही एंटी-एजिंग फेशियल्स, स्किन ट्रीटमेंट्स और फिटनेस पर अलग से खर्च होता है. कुल मिलाकर यह रकम 12,000 डॉलर तक पहुंच जाती है.

उन्होंने बताया कि यूटा का माहौल शांत, कम विविधता वाला और ज्यादा पारंपरिक है, लेकिन यहां लोग अपनी उम्र छुपाने, फिट रहने और लंबी उम्र व बेहतर स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देते हैं. उनके मुताबिक, न्यूयॉर्क में भी अपीयरेंस को अहमियत दी जाती है, लेकिन यूटा जितना दबाव वहां नहीं है. यहां कई लोग हेयर एक्सटेंशन, आईलैश एक्सटेंशन, बोटॉक्स और यहां तक कि प्लास्टिक सर्जरी भी करवाते हैं.

Advertisement

यूटा आने से पहले उनका रूटीन काफी साधारण था. वह सिर्फ मेकअप करती थीं और कभी-कभी मैनिक्योर करवा लेती थीं. उन्होंने न तो पहले कभी बोटॉक्स कराया था और न ही नियमित फेशियल्स लिए थे. लेकिन पार्क सिटी में रहने के कुछ सालों में ही उन्होंने अपनी अपीयरेंस पर ज्यादा निवेश करना शुरू कर दिया.

खूबसूरत दिखने का दबाव

हिलेरी ने 34 साल की उम्र में अपनी पीआर एजेंसी शुरू की थी और तब से वह अपने ब्रांड का चेहरा हैं. उनका कहना है कि पब्लिक रिलेशंस की दुनिया में युवा और प्रेजेंटेबल दिखना एक अनकहा दबाव होता है. लोग अक्सर मानते हैं कि युवा प्रोफेशनल्स ट्रेंड्स को बेहतर समझते हैं, जबकि असल में यह काम रिश्तों और अनुभव पर आधारित होता है. फिर भी, युवा दिखना आत्मविश्वास बढ़ाता है, खासकर ऐसे माहौल में जहां अपीयरेंस को ज्यादा महत्व दिया जाता है.

हालांकि उन्होंने अब तक प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है, लेकिन उन्होंने माना कि कभी-कभी इसका ख्याल जरूर आता है. उनका कहना है कि अगर वह लंबे समय तक यूटा में रहीं, तो भविष्य में इस बारे में सोच सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement