यूरिन में 3 साल से थी दिक्कत, डॉक्टर ने सर्जरी की तो निकली 1.3 किलो की पथरी!

चीन के 56 वर्षीय किसान चेन को तीन साल तक यूरिन करते समय असहनीय दर्द होता रहा, लेकिन उसने इलाज नहीं कराया. जब हालत गंभीर हुई तो अस्पताल में जांच के दौरान उसके यूरिनरी ब्लैडर  में 1.3 किलोग्राम की विशाल पथरी मिली.

Advertisement
डॉक्टरों ने सफल सर्जरी कर पथरी निकाल दी. ( Photo: X/@Michael_Okante) डॉक्टरों ने सफल सर्जरी कर पथरी निकाल दी. ( Photo: X/@Michael_Okante)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST

चीन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 56 साल के एक किसान के यूरिनरी ब्लैडर में 1.3 किलोग्राम की विशाल पथरी मिली. यह व्यक्ति पिछले तीन साल से यूरिन करने में तेज दर्द और परेशानी झेल रहा था, लेकिन डर और काम की मजबूरी की वजह से अस्पताल नहीं गया. आखिरकार जब दर्द इतना बढ़ गया कि वह ठीक से सो भी नहीं पा रहा था और कहीं दूर जाने से डरने लगा, तब उसने डॉक्टरों से इलाज करवाने का फैसला किया.

Advertisement

कहां की है घटना?
यह मामला दक्षिणी चीन के ग्वांगडोंग प्रांत का है. किसान का नाम चेन बताया गया है. चेन को लंबे समय से बार-बार यूरिन आने और यूरिन करते समय असहनीय दर्द की शिकायत थी. शुरुआत में उसने इसे सामान्य समस्या समझा और मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेकर खुद ही इलाज करने की कोशिश करता रहा. लेकिन हालत लगातार खराब होती गई

जब चेन अस्पताल पहुंचा, तो डॉक्टरों ने स्कैन किया. जांच में पता चला कि उसके यूरिनरी ब्लैडर में करीब 10 सेंटीमीटर लंबी और 13 सेंटीमीटर चौड़ी बहुत बड़ी पथरी मौजूद थी. यह पथरी इतनी बड़ी थी कि उसने लगभग पूरे यूरिनरी ब्लैडर को घेर लिया था. डॉक्टरों के अनुसार, यह पश्चिमी ग्वांगडोंग क्षेत्र में अब तक देखी गई सबसे बड़ी यूरिनरी ब्लैडर की पथरियों में से एक थी.

डॉक्टरों ने बताया कि इस विशाल पथरी के कारण चेन के दोनों गुर्दों पर भी असर पड़ने लगा था. यूरिन ठीक से बाहर नहीं निकल पा रहा था, जिसकी वजह से यूरिन गुर्दों में जमा होने लगा और वे सूज गए. इस कंडीशन को हाइड्रोनेफ्रोसिस कहा जाता है. इसके अलावा उसे गंभीर यूरिन इंफेक्शन भी हो गया था. अगर समय पर इलाज नहीं होता, तो उसके किडनी पूरी तरह खराब हो सकते थे और उसे यूरेमिया जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती थी.

Advertisement

इस वजह से बनती है पथरी 
इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी करने का फैसला किया. ऑपरेशन सफल रहा और डॉक्टरों ने चेन के यूरिनरी ब्लैडर से 1.3 किलोग्राम वजन की विशाल पथरी निकाल दी. सर्जरी के बाद चेन की हालत में सुधार होने लगा और वह धीरे-धीरे ठीक होने लगा. विशेषज्ञों के अनुसार, यूरिनरी ब्लैडर में पथरी आमतौर पर तब बनती है जब लंबे समय तक यूरिन शरीर में रुका रहता है. पुरुषों में बढ़ी हुई प्रोस्टेट ग्लैंड इसका एक बड़ा कारण हो सकती है. इसके अलावा कम पानी पीना, लंबे समय तक बैठे रहना और शरीर में पानी की कमी जैसी खराब आदतें भी पथरी बनने का खतरा बढ़ाती हैं.

डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी कि वे दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और यूरीन को ज्यादा देर तक न रोकें. अगर यूरिन करते समय जलन, दर्द, रुकावट या बार-बार यूरिन आने जैसी समस्या हो, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए. छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करना आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले सकता है. यह घटना लोगों के लिए एक बड़ी सीख है कि शरीर के किसी भी दर्द या परेशानी को हल्के में नहीं लेना चाहिए. सही समय पर इलाज कराने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. कई लोग डर, शर्म या पैसों की वजह से डॉक्टर के पास नहीं जाते, लेकिन ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है. चेन का मामला इस बात का उदाहरण है कि लापरवाही किस हद तक नुकसान पहुंचा सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »