एक्स से पैचअप के लिए लाखों खर्च कर रही लड़कियां, यहां चल रहा कुछ ऐसा ट्रेंड

ब्रेकअप के बाद फिर से अपने एक्स के पास जाने के लिए चीन में लड़कियां लाखों रुपये खर्च कर रिलेशन कोच की मदद ले रही हैं. इस देश में यह ट्रेंड इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहा है.

Advertisement
चीन में महिलाएं फिर से पैचअप के लिए रिलेशनशिप कोच को दे रहीं हैं मोटी फीस (Photo - Pexels) चीन में महिलाएं फिर से पैचअप के लिए रिलेशनशिप कोच को दे रहीं हैं मोटी फीस (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST

ब्रेकअप के बाद ज्यादातर लोग दोस्तों और परिवार का सहारा लेते हैं या फिर समय के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं. लेकिन चीन में एक अलग ही ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. यहां कई लड़कियां अपने एक्स बॉयफ्रेंड को वापस पाने के लिए हजारों नहीं, बल्कि लाखों रुपये तक खर्च कर रही हैं. इसके लिए वे खुद को 'रिलेशनशिप कोच' बताने वाले लोगों की मदद ले रही हैं, जो दावा करते हैं कि उनकी सलाह मानने पर 90% तक मामलों में एक्स के साथ दोबारा रिश्ता जुड़ सकता है.

Advertisement

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,  चीन की 28 साल की एक महिला, जिसने अपनी पहचान छिपाने के लिए 'वान' नाम का इस्तेमाल किया, उसने बताया कि उसने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को वापस पाने के लिए एक रिलेशनशिप कोच को 3,500 युआन (करीब 40 हजार रुपये) दिए. इसके बदले उसे एक महीने तक 24 घंटे सलाह और गाइडेंस देने का वादा किया गया. हालांकि, कई मामले में यह फीस 3000 डॉलर यानी 3 लाख रुपये तक चली जाती है.

पहले मुफ्त सलाह, फिर शुरू हुआ पैकेज
वान ने बताया कि शुरुआत में कोच ने करीब 90 मिनट तक मुफ्त फोन पर बात की. इस दौरान उसे समझाया गया कि उसका रिश्ता इसलिए नहीं टूटा क्योंकि उसका बॉयफ्रेंड उससे प्यार नहीं करता था, बल्कि इसलिए क्योंकि वह बहुत असुरक्षित महसूस करती थी और यही बात रिश्ते पर भारी पड़ गई.

Advertisement

कोच ने यह भी कहा कि उसकी असुरक्षा की वजह बचपन में माता-पिता से पर्याप्त प्यार न मिलना हो सकती है. इसके बाद उसे एक महीने का पैकेज ऑफर किया गया.

21 दिन तक एक्स से बात करने की मनाही
इस प्लान का सबसे पहला नियम था कि शुरुआती 21 दिनों तक अपने एक्स से बिल्कुल भी संपर्क नहीं करना है. इसके अलावा वान को अपना लुक बदलने, सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट डालने और बातचीत के खास तरीके सीखने की सलाह दी गई, जिससे उसका एक्स यह महसूस करे कि वह पहले से बेहतर इंसान बन रही है. कोच का दावा था कि अगर प्लान को पूरी ईमानदारी से फॉलो किया जाए तो 90 फीसदी तक सफलता मिल सकती है.

वान ने बताया कि उसने हर सलाह मानी, लेकिन नतीजा उम्मीद के बिल्कुल उलट निकला. उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने उसे चैट ऐप पर ही ब्लॉक कर दिया. जब उसने कोच से 90% सफलता के दावे पर सवाल पूछा, तो माफी मांगने के बजाय उसे 9,800 युआन (करीब 1.15 लाख रुपये) का एक और महंगा पैकेज ऑफर कर दिया गया. कहा गया कि इस बार उसे ज्यादा अनुभवी मेंटर मिलेगा.

सोशल मीडिया पर करोड़ों लोग देख रहे ऐसे वीडियो
चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खुद को रिलेशनशिप एक्सपर्ट बताने वाले लोगों की भरमार है. getbacktogether हैशटैग को करीब 97 करोड़ बार देखा जा चुका है, जबकि datingskills को 10.4 अरब से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Advertisement

विशेषज्ञों का मानना है कि इन विषयों की लोकप्रियता यह दिखाती है कि समाज में अब भी कई महिलाओं पर रिश्ते और शादी को लेकर काफी दबाव रहता है. यही वजह है कि ब्रेकअप के बाद वे भावनात्मक रूप से कमजोर पड़ जाती हैं और ऐसे वादों पर आसानी से भरोसा कर लेती हैं.

एक अन्य महिला ने अपने पूर्व पति से दोबारा रिश्ता जोड़ने के लिए 20,000 युआन (करीब 2.3 लाख रुपये) खर्च कर दिए. उसका कहना था कि वह चाहती थी कि समझौते की पहल उसके पूर्व पति की तरफ से हो, ताकि दोस्तों के सामने उसकी छवि खराब न हो.

शेनझेन यूनिवर्सिटी के एक विशेषज्ञ का कहना है कि कई मैरिज और डेटिंग काउंसलिंग कंपनियां खास तौर पर उन लोगों को निशाना बनाती हैं, जिनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ हो और जो भावनात्मक रूप से कमजोर हों.

चीन में मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग कंपनियों की संख्या 2016 में करीब 18 हजार थी, जो अब बढ़कर 1.6 लाख से ज्यादा हो गई है. वहीं, उपभोक्ता शिकायत मंच 'ब्लैक कैट' पर रिलेशनशिप काउंसलिंग से जुड़ी 3,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हैं, जिससे पता चलता है कि इस क्षेत्र में निगरानी और नियमों की कमी है.

यह भी पढ़ें: टेकऑफ होते ही पायलट पड़े बीमार, हैदराबाद से लंदन जा रही फ्लाइट फिर कैसे सुरक्षित उतरी?

Advertisement

मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि ब्रेकअप के बाद लोग जल्दी राहत पाने की कोशिश में ऐसे कोच के झांसे में आ जाते हैं, जबकि उन्हें प्रशिक्षित मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए. हालांकि अब धीरे-धीरे लोगों की सोच भी बदल रही है. पहले जहां उनका पूरा ध्यान सिर्फ एक्स को वापस पाने पर होता था, वहीं अब कई लोग यह समझने लगे हैं कि किसी भी रिश्ते से पहले अपनी खुशी और मानसिक सेहत ज्यादा जरूरी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »