शिमला-मनाली छोड़िए! गर्मी से बचने के लिए घूम आएं साउथ इंडिया की ये 7 खूबसूरत जगहें, हर तरफ दिखेगा जन्नत जैसा नजारा

South India Summer Destinations: अगर आप इस समर वेकेशन भीड़ से दूर किसी शांत, बेहद ठंडी और जन्नत जैसी खूबसूरत जगह पर छुट्टियां बिताने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार शिमला-मनाली की जगह आप साइथ इंडिया की कुछ जगहों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

Advertisement
 इस समर वेकेशन परिवार के साथ घूम आएं साउथ इंडिया की ये 7 जन्नत जैसी जगहें (Photo- ITG) इस समर वेकेशन परिवार के साथ घूम आएं साउथ इंडिया की ये 7 जन्नत जैसी जगहें (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST

South India Summer Destinations: गर्मियों का मौसम आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में शिमला, मनाली या नैनीताल जैसी ठंडी जगहों पर घूमने का ख्याल आता है. लेकिन हर साल इन जगहों पर बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक की वजह से कई बार ट्रिप का मजा फीका पड़ जाता है. ऐसे में अगर आप इस बार किसी शांत, खूबसूरत और नेचर से भरपूर जगह पर घूमना चाहते हैं तो साउथ इंडिया आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.

Advertisement

यहां आपको ठंडा मौसम, हरियाली, पहाड़, बैकवॉटर्स और सुकून भरा माहौल सब मिलेगा. खास बात यह है कि ये जगहें भीड़भाड़ से दूर होने के साथ-साथ आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकती हैं. आइए जानते हैं साउथ इंडिया की उन खूबसूरत जगहों के बारे में, जहां आप गर्मियों में परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जा सकते हैं.

केरल का कुमिली
केरल के वेस्टर्न घाट में बसा कुमिली अपनी हरियाली, मसालों के बागानों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. यहां आप पेरियार टाइगर रिजर्व घूम सकते हैं, लेक पेरियार में बोट राइड का मजा ले सकते हैं और टेस्टी केरल फूड का आनंद उठा सकते हैं. यह जगह नेचर लवर्स को बेहद पसंद आती है.

आंध्र प्रदेश की अराकू वैली
आंध्र प्रदेश की अराकू वैली एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपनी कॉफी प्लांटेशन और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है. यहां का ठंडा मौसम और शांत माहौल लोगों को काफी पसंद आते हैं. यहां घूमते हुए आप आदिवासी गांवों की संस्कृति को भी करीब से देख सकते हैं.

Advertisement

तमिलनाडु का कुन्नूर
नीलगिरी पहाड़ियों में बसा कुन्नूर अपनी चाय की खेती, झरनों और शानदार व्यू पॉइंट्स के लिए जाना जाता है. यहां ट्रैकिंग और नेचर वॉक का अलग ही मजा है. डॉल्फिन नोज और लैम्ब्स रॉक जैसी जगहें यहां आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद हैं.

तमिलनाडु का चेट्टिनाड
तमिलनाडु का चेट्टिनाड अपनी भव्य हवेलियों, संस्कृति और मसालेदार खाने के लिए मशहूर है. यहां की पुरानी इमारतें और पारंपरिक मंदिर लोगों को काफी आकर्षित करते हैं. अगर आपको अलग-अलग स्वाद चखना पसंद है तो यहां का फूड जरूर ट्राई करें.

केरल का गावी
केरल के पथानामथिट्टा जिले में स्थित गावी एक शांत और नेचर की खूबसूरती से भरी जगह है. यहां ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग और जंगल सफारी जैसी एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है. नेचर लवर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.

केरल का अल्लेप्पी
केरल का अल्लेप्पी अपने खूबसूरत बैकवॉटर्स और हाउसबोट स्टे के लिए दुनियाभर में फेमस है. यहां पानी के बीच तैरते हाउसबोट में रहना एक अलग ही अनुभव देता है. शांत पानी, हरियाली और टेस्टी केरल का खाना आपकी ट्रिप को खास बना देगा.

कर्नाटक का हम्पी
अगर आप इतिहास और संस्कृति में दिलचस्पी रखते हैं तो कर्नाटक का हम्पी आपके लिए परफेक्ट जगह है. यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल यह जगह पुराने मंदिरों, विशाल पत्थरों और ऐतिहासिक खंडहरों के लिए दुनियाभर में मशहूर है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement