पानी की टंकी खुद से भर देगा ये गैजेट, बार-बार मोटर ऑन-ऑफ करने की झंझट खत्म!

पानी की टंकी भर गई है कृप्या मोटर बंद कर दें... कई बार ये अलार्म नींद खराब करता है. उठ कर पानी का मोटर बंद करना होता है. आसान उपाय है कि आफ टंकी को ऑटोमेट कर दें. पानी आते ही मोटर चलेगा और टंकी भरने पर खुद ही बंद हो जाएगा.

Advertisement
वॉटर टैंक के साथ लगाएं ये डिवाइस वॉटर टैंक के साथ लगाएं ये डिवाइस

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

कई घरों में एक ही परेशानी होती है. जैसे ही पानी आता है, किसी को दौड़कर मोटर चालू करनी पड़ता है. फिर कुछ देर बाद टंकी भरने पर मोटर बंद करना भी याद रखना पड़ता है.

अगर मोटर बंद करना भूल जाएं तो टंकी से पानी बहने लगता है. इससे पानी और बिजली दोनों की बर्बादी होती है. कई बार बिना पानी के मोटर चलने से मोटर खराब भी हो जाती है. सुबह सुबह पानी की टंकी भर गई है वाला अलार्म आपकी नींद भी खराब करता है. इसलिए क्यों ना इसे पूरी तरह ऑटोमेट कर दिया जाए?

Advertisement

अब इस समस्या का समाधान करने वाले डिवाइस तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. इन्हें Automatic Water Level Controller या Automatic Water Tank Controller कहा जाता है. यह डिवाइस पूरे प्रोसेस को अपने आप संभाल लेता है.

यह डिवाइस आपकी पानी की टंकी और मोटर के साथ लगाया जाता है. टंकी में सेंसर लगाए जाते हैं, जो हर समय पानी का लेवल देखते रहते हैं. जब टंकी में पानी कम हो जाता है, तो कंट्रोलर मोटर को अपने आप चालू कर देता है.

जैसे ही टंकी पूरी भर जाती है, सेंसर कंट्रोलर को सिग्नल भेजते हैं और मोटर अपने आप बंद हो जाती है. ऐसे में आपको बार-बार स्विच ऑन या ऑफ करने की जरूरत नहीं पड़ती. 

अगर आपके इलाके में पानी तय समय पर आता है, तो कुछ एडवांस मॉडल पानी की सप्लाई आते ही उसे पहचान लेते हैं. इसके बाद मोटर अपने आप चालू हो जाती है. जैसे ही टंकी भरती है या पानी की सप्लाई बंद होती है, मोटर भी अपने आप बंद हो जाती है. इससे पानी आने का समय देखने की भी जरूरत नहीं रहती. 

Advertisement

इस डिवाइस का एक बड़ा फायदा यह भी है कि यह मोटर को ड्राई रन से बचाता है. यानी अगर नीचे की टंकी या बोरवेल में पानी नहीं है, तो कंट्रोलर मोटर चालू ही नहीं होने देता. इससे मोटर जलने का खतरा काफी कम हो जाता है. 

आज बाजार में कई तरह के Water Level Controller मिलते हैं. साधारण मॉडल सिर्फ मोटर को ऑटोमैटिक चालू और बंद करते हैं. वहीं स्मार्ट मॉडल मोबाइल ऐप से भी कंट्रोल किए जा सकते हैं. इनमें आप फोन पर देख सकते हैं कि टंकी में कितना पानी है, मोटर चल रही है या नहीं. कुछ मॉडल नोटिफिकेशन भी भेजते हैं और कहीं से भी मोटर कंट्रोल करने की सुविधा देते हैं.

कीमत की बात करें तो नॉर्मल घरों के लिए मिलने वाले बेसिक ऑटोमैटिक वॉटर लेवल कंट्रोलर करीब 700 रुपये से 3,500 रुपये तक मिल जाते हैं. वहीं ऐप और स्मार्ट फीचर वाले प्रीमियम मॉडल की कीमत इससे काफी ज्यादा हो सकती है. 

अगर आपके घर में अक्सर पानी ओवरफ्लो हो जाता है, मोटर बंद करना भूल जाते हैं या पानी आने का समय तय नहीं रहता, तो ऐसा डिवाइस काफी काम का साबित हो सकता है. इससे पानी की बर्बादी कम होती है, बिजली की भी बचत होती है और मोटर की लाइफ भी बढ़ सकती है. 

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »