गर्मियों के मौसम में आग लगने का खतरा बहुत ज़्यादा होता है. इसी महीने दो बड़े हादसे देखने को मिले. 22 जून 2026 को लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक गेमिंग ज़ोन में भयानक आग लग गई, जिसके कारण 15 बच्चों की मौत हो गई.
इस भीषण आग से बचने के लिए बच्चों के पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था. कई बच्चे अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदने की कोशिश कर रहे थे.
ऐसा ही हादसा 3 जून 2026 को दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के एक होटल में हुआ था, जिसमें 21 लोगों की जान चली गई थी. आग इतनी भीषण थी कि लोग अपनी जान बचाने के लिए होटल से कूद रहे थे, क्योंकि उन्हें बाहर निकलने का कोई सेफ रास्ता नहीं मिल रहा था. कुछ लोगों की जान बच गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
ऐसी परिस्थितियों में सही गैजेट्स और सेफ्टी इक्विपमेंट की मदद से आग लगी जगह से बाहर निकला जा सकता है और लोगों की जान बचाई जा सकती है.
जानिए इस गैजेट के बारे में, जिसकी मदद से आग लगने वाली जगह से आसानी से बाहर निकला जा सकता है
भारत का एक नया स्टार्टअप ऐसे सेफ्टी गैजेट्स बना रहा है, जो इमरजेंसी सिचुएशन में लोगों की जान बचाने में मदद कर सकते हैं. इस कंपनी का नाम स्काईड्रॉप (Skydrop) है. कंपनी ने एक नया सेफ्टी सिस्टम तैयार किया है, जिसे बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्स में भी लगाया जा सकता है. इसके साथ लोगों को इसकी ट्रेनिंग भी दी जाती है.
इस गैजेट को इंस्टॉल करना बहुत आसान है. इसे घर की बालकनी में लगाया जा सकता है. इसकी मदद से इमरजेंसी के समय आसानी से बाहर निकला जा सकता है.
सोशल मीडिया पर इस स्टार्टअप का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस कंपनी का दावा है कि सेफ्टी इक्विप्मेंट्स खरीदने पर डेमो खुद कंपनी की तरफ से घर पर ही दिया जाता है.
आग लगने जैसी स्थिति में अक्सर लिफ्ट काम नहीं करती और बाहर निकलने का रास्ता भी बंद हो सकता है. ऐसे में यह सिस्टम बालकनी के जरिए सेफ रास्ता देने में मदद करता है और जल्दी एस्केप करने का मौका देता है.
इस सेटअप में एक मजबूत सेफ्टी केबल, हार्नेस और मेटल क्लिप मिलती है, जो दीवार पर लगे एक बॉक्स के अंदर फिट होती है. इमरजेंसी की स्थिति में व्यक्ति इस केबल की मदद से सेफ रीके से नीचे उतर सकता है. कंपनी का दावा है कि एक बड़ा आदमी छोटे बच्चे को साथ लेकर भी सेफ बाहर निकल सकता है.
आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क