दिल्ली में फिर हुआ AC ब्लास्ट और घर में लगी आग, पूर्व IAS की मौत, कभी ना करें ये 5 गलती

दिल्ली के हौज खास स्थित एक पूर्व IAS के घर में AC ब्लास्ट की वजह से आग लग गई. इलाज के दौरान पूर्व आईएएस की मौत हो गई. दिल्ली में AC की वजह से एक महीने में दूसरा बड़ा हादसा सामने है, जिसमें किसी की जान गई है. इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार में AC की वजह से घर में आग लग गई थी और 9 लोगों की जान जा चुकी है. आइए जानते हैं कि AC के साथ कभी भी 5 खतरनाक गलतियां नहीं करनी चाहिए.

Advertisement
दिल्ली के हौज खास खास स्थित घर मे AC के इनडोर यूनिट में ब्लास्ट हुआ. (Photo: AI Generated) दिल्ली के हौज खास खास स्थित घर मे AC के इनडोर यूनिट में ब्लास्ट हुआ. (Photo: AI Generated)

रोहित कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 29 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST

दिल्ली में एक बार फिर से AC ब्लास्ट की वजह से एक घर में आ गई. इस घटना में देश के पूर्व CCI चेयरमैन और वरिष्ठ IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की जान चल गई. यह हादसा 27 मई की रात को हुआ है. इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार में भी AC की वजह से घर में भीषण आग में 9 लोगों की जान जा चुकी है. 

Advertisement

दिल्ली के हौज खास थाने में रात करीब 11 बजकर 18 मिनट पर पीसीआर पर कॉल आई, जिसमें बताया गया है कि एक घर में आग लग गई है. इसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फिर दो फायर टेंडर्स ने आग पर काबू पाया. 

घर में आग लगने के समय कुल पांच लोग मौजूद थे, जिसमें घर में काम करने वाले नौकर भी शामिल थे. सभी को अस्पताल ले जाया गया. इनमें से एक 80 साल के पूर्व IAS धनेंद्र कुमार भी मौजूद थे और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. 

AC के इनडोर यूनिट में हुआ था ब्लास्ट 

पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया है कि घर में आग लगने की वजह AC के इनडोर यूनिट में ब्लास्ट होना है. इसके बाद आग पूरे घर में फैल गई. 

Advertisement

दिल्ली-NCR में सामने आए कई केस 

AC की वजह से दिल्ली, गाजियाबाद समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. गर्मियों के दिनों में AC का इस्तेमाल घर, दुकान, ऑफिस आदि में खूब होता है. AC हाई वॉल्टेज पर चलने वाला प्रोडक्ट है, जिसमें एक छोटी सी गलती और वह जानलेवा साबित हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली: AC की वजह से घर में लगी भयंकर आग

AC के साथ भूलकर भी ना करें ये 5 गलती 

AC में आग लगने के क्या कारण होते हैं और उसको आग लगने से कैसे बचाया जा सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

इलेक्ट्रिक शॉट सर्किट 

AC को आग लगने से बचाने के लिए जरूरी है कि उसको शॉट सर्किट से बचाया जाए. इसके लिए तार में एक्स्ट्रा जॉइंट को रिमूव कर दें और सिंगल पीस में एक तार इस्तेमाल करनी चाहिए. बिजली का तार गर्म होने पर या जॉइंट लूज होने पर उसमें शॉट सर्किट होने का खतरा बन जाता है. इसकी वजह से AC में आग लग सकती है. 

पावर ओवर लोडिंग या फ्लक्चुएशन 

AC में आग लगने का दूसरा सबसे बड़ा कारण वॉल्टेज फ्लक्चुएशन है, जिसकी वजह से ना सिर्फ AC खराब हो सकती है बल्कि AC में आग लग सकती है, खासकर तब AC के साथ स्टेबलाइजर का यूज ना किया गया हो. ये आग पूरे घर को खाक कर सकती है और जान तक ले सकती है. 

Advertisement

असल में हाई वोल्टेज से पार्ट्स ओवरहीट हो जाते हैं, जिसकी वजह से AC का PCB, कंप्रेसर और कैपेसिटर जरूरत से ज्यादा करंट खींच सकते हैं. इसकी वजह AC के पार्ट्स गर्म होकर जल सकते हैं और फिर ये पूरे AC को जला सकती है. 

AC के अंदर गंदगी होना 

AC में आग लगने का अहम कारण उसकी रेगुलर मेंटेनेंस ना होना है. AC की प्रॉपर मेंटेनेंस ना होने की वजह से उसमें धूल मिट्टी, कूड़ा आदि इकट्ठा हो सकती है. इसकी वजह से AC के हार्डवेयर पर लोड पड़ेगा और वे ओवरहीट होकर जल सकते हैं. इसलिए AC की खराब मेंटेनेंस की वजह से उसमें आग लग सकती है. 

सस्ते पार्ट्स का इस्तेमाल 

AC में आग लगने की एक अहम वजह खराब क्वालिटी के पार्ट्स भी हैं. AC रिपेयरिंग के दौरान अगर मैकेनिक द्वारा घटिया पार्ट्स आदि का इस्तेमाल किया जाता है और खराब क्वालिटी की टेप आदि यूज होती है. इसलिए हम सलाह देते हैं कि कंपनी के मैकेनिक से ही AC रिपेयर कराएं. 

AC को लगातार ना चलाएं 

AC हाई वॉल्टेज पर काम करने वाला प्रोडक्ट है. बहुत से लोग गर्मी से राहत पाने के लिए AC को लगातार 24 घंटे चलाकर रखते हैं और उसमें कोई खराबी है या फिर इलेक्ट्रिक वायर कमजोर है तो यह उसके लिए बड़ा ही खतरनाक साबित होता है. ओवरलोड की वजह से शॉकेट आदि में आग लग सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »