कहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ना कर दे पंजाब किंग्स संग 'खेला', आज इकाना में होगी जोरदार टक्कर

पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए आज का मुकाबला करो या मरो का है. पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज लखनऊ में आईपीएल का 68वां मैच खेला जाएगा. पंजाब के पास लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने का बहुत अच्छा मौका है.

Advertisement
पंजाब किंग्स आज हारी तो हो जाएगी बाहर (Photo: PTI) पंजाब किंग्स आज हारी तो हो जाएगी बाहर (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लखनऊ,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अपने अंतिम चरण पर है और 3 टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी है. पंजाब किंग्स (PBKS) के पास आज (23 मई) एक आखिरी मौका है प्लेऑफ में अपनी दावेदारी बरकरार रखने का. 

पंजाब आज लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ लखनऊ ,के खिलाफ इकाना स्टेडियम में खेलेगी. अगर पंजाब इस मैच को जीतती है तो वो अंक तालिका में 15 पॉइंट्स के साथ चौथे पायदान पर पहुंच जाएगी. 

Advertisement

3 टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में है, और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) तीसरे पायदान पर मौजूद है. अब 4 टीमों के बीच लड़ाई सिर्फ चौथे स्थान के लिए है. 

कैसे पहुंचेगी पंजाब किंग्स प्लेऑफ में ?
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है और प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है. पंजाब किंग्स लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है. 

पंजाब किंग्स की किस्मत अब सिर्फ अपने हाथ में नहीं है. अगर पंजाब किंग्स अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा देती है, तो टीम टॉप-4 में पहुंच जाएगी. हालांकि सिर्फ जीत हासिल करना प्लेऑफ की गारंटी नहीं होगा.

फिलहाल पंजाब के 13 अंक हैं और लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने पर उनके 15 अंक हो जाएंगे. इसके बाद टीम को बाकी मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा.

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला मुकाबला पंजाब की उम्मीदों के लिए बेहद अहम रहेगा. अगर 14 अंकों वाली राजस्थान रॉयल्स, मुंबई को हरा देती है, तो वह 16 अंकों के साथ सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी और पंजाब बाहर हो जाएगी.

लेकिन अगर राजस्थान हार जाती है, तो पंजाब की नजर कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच पर रहेगी. पंजाब किंग्स चाहेगी कि दिल्ली, कोलकाता को हरा दे ताकि दोनों टीमें अंक तालिका में पंजाब से नीचे रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »