ना अभिषेक शर्मा चले, ना ट्रेविस हेड... गुजरात के आगे पस्त हुए हैदराबादी बल्लेबाज, बने शर्मनाक रिकॉर्ड्स

गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल में एक बार फिर सनराइजर्स हैदराबाद पर अपना दबदबा साबित कर दिया. 2024 के बाद ऐसा पहली बार हुआ, जब सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल में 200 से कम के लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही.

Advertisement
गुजरात टाइटन्स अंकतालिका में टॉप पर आ गई. (Photo: PTI) गुजरात टाइटन्स अंकतालिका में टॉप पर आ गई. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • अहमदाबाद,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:02 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एक अहम मुकाबले में मंगलवार (12 मई) को गुजरात टाइटन्स (GT) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना किया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला एकतरफा रहा. मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 169 रनों का टारगेट दिया था. हैदराबादी टीम की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए ऐसा लगा कि ये स्कोर पर्याप्त नहीं है, लेकिन नतीजा उम्मीदों के विपरीत रहा. सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 86 रनों पर सिमट गई औ उसे 82 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआती ओवर से ही विकेट खोए और कभी रनचेज में आगे नहीं दिखी. पैट कमिंस ने सबसे ज्याद 19 रन बनाए, जिससे पता चलता है कि टीम के विशेषज्ञ बल्लेबाजों ने किस कदर खराब बैटिंग की. कमिंस के अलावा हेनरिक क्लासेन (14 रन), ईशान किशन (11 रन) और सलिल अरोड़ा (16 रन) ही दोहरे अंकों में पहुंच सके. ट्रेविस हेड तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

गुजरात टाइटन्स की ओर से तेज गेंदबाजों कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने तीन-तीन विकेट लिए. वहीं फास्ट बॉलर्स प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और मोहम्मद सिराज ने एक सफलता हासिल की. जबकि एक विकेट स्पिनर राशिद खान को मिला. कुल मिलाकर सनराइजर्स हैदराबाद के 9 बल्लेबाज फास्ट बॉलर्स का शिकार बने.

इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी हार रही. साथ ही पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद इतने कम स्कोर पर ऑलआउट हुई. वहीं आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटन्स की रनों के आधार पर ये सबसे बड़ी जीत रही. यह दूसरी बार है जब गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाजों ने आईपीएल की एक पारी में 9 विकेट लिए हैं. इससे पहले 2023 में हैदराबाद में इसी टीम के खिलाफ गुजरात टाइटन्स के फास्ट बॉलर्स ने 9 विकेट लिए थे.

Advertisement

गुजरात टाइटन्स की सबसे बड़ी जीत (रनों से)
82 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अहमदाबाद, 2026
77 बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर, 2026
62 बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, 2023 (क्वालिफायर-2)
62 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, पुणे, 2022
58 बनाम राजस्थान रॉयल्स, अहमदाबाद, 2025

आईपीएल में SRH के लिए न्यूनतम ऑलआउट स्कोर
86 बनाम गुजरात टाइटन्स, अहमदाबाद, 2026 (दूसरी पारी)
96 बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2019 (दूसरी पारी)
113 बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2015 (पहली पारी)
113 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई, 2024 फाइनल (पहली पारी)
114 बनाम पंजाब किंग्स, दुबई, 2022 (दूसरी पारी)

आईपीएल में SRH की सबसे बड़ी हार (रनों से)
82 बनाम गुजरात टाइटन्स, अहमदाबाद, 2026
80 कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2025
78 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2024
77 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, हैदराबाद, 2013

गुजरात टाइटन्स की सनराइजर्स हैदराबाद खिलाफ पिछले सात मैचों में ये छठी जीत रही. एक मुकाबला बारिश के चलते धुल गया था. इनमें से 4 जीतें अहमदाबाद में आईं. मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटन्स की ये लगातार पांचवीं जीत है. गुजरात टाइटन्स के लिए यह संयुक्त रूप से सबसे लंबी जीत का सिलसिला है. 2022 के सीजन में भी गुजरात टाइटन्स ने ऐसा कारनाम किया था. दिलचस्प बात यह रही कि अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स द्वारा सफलतापूर्वक बचाया गया यह संयुक्त रूप से सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले इस टीम ने 2024 में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ भी 168 रन डिफेंड किए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement