भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (13 जून) धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. बारिश के चलते मुकाबले को 25-25 ओवरों का कर दिया गया है. भारत की ओर से गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को डेब्यू का मौका मिला है.
भारतीय टीम इस वनडे सीरीज में हार्दिक पंड्या और विराट कोहली के बगैर उतरी है. अच्छी बात यह है कि रोहित शर्मा पूरी तरह फिट हैं और उनका अनुभव टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है. अफगानिस्तान की टीम में राशिद खान, मोहम्मद नबी जैसे अनुभवी खिलाड़ी है, जो मैच का नक्शा पलटने में माहिर हैं. भारत-अफगानिस्तान मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
अफगानिस्तान की ऐसी रही है बल्लेबाजी
अफगानिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पावरप्ले में ही अफगानी टीम ने 26 रनों के स्कोर तक तीन विकेट खो दिए. डेब्यूटेंट गुरनूर बरार ने इब्राहिम जादरान (1 रन) को आउट कर भारत को पहली कामयाबी दिलाई. फिर अर्शदीप सिंह ने सेदिकुल्लाह अटल (0 रन) और रहमत शाह (3 रन) को पवेलियन भेजा.
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक केवल 4 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की. वहीं एक मुकाबला टाई पर छूटा. यानी भारतीय टीम का पलड़ा अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी तरह भारी रहा है.
मुकाबले में भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा.
मुकाबले में अफगानिस्तान की प्लेइंग-11: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम गजनफर और जिया उर रहमान शरीफी.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क