Advertisement

क्रिकेट

विज़डन में इंडिया का राज: दीप्ति ‘क्वीन’, अभिषेक ‘टी20 किंग’, 7 अवॉर्ड पर कब्जा

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST
  • 1/7

भारतीय क्रिकेटरों ने Wisden Almanack 2026 के सम्मान में जबरदस्त दबदबा दिखाया और कुल नौ में से सात अवॉर्ड अपने नाम किए. दीप्ति शर्मा और अभिषेक शर्मा इस सूची में सबसे आगे रहे. दीप्ति को ‘विमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ और अभिषेक को ‘टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया. (Photo, PTI)

  • 2/7


वहीं शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा को ‘विजडन के पांच क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ में शामिल किया गया. इन खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में पिछले साल खेली गई टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. (Photo, PTI)

  • 3/7

गैर-भारतीय विजेताओं में सिर्फ दो नाम रहे- ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, जिन्हें ‘मेन्स क्रिकेटर इन द वर्ल्ड’ चुना गया और इंग्लैंड के बल्लेबाज हसीब हमीद, जिन्हें ‘फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर’ में जगह मिली. (Photo, PTI)

Advertisement
  • 4/7

दीप्ति शर्मा ने यह सम्मान पिछले साल के ICC Women's ODI World Cup में 22 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने के बाद हासिल किया. उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने मुंबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला वैश्विक खिताब जीता. दीप्ति ने नौ मैचों में 215 रन भी बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल रहे. (Photo, PTI)

  • 5/7

अभिषेक शर्मा के लिए 2025 का सीजन करियर-टर्निंग साबित हुआ. उन्होंने 21 मैचों में 859 रन बनाए, वह भी 193 के शानदार स्ट्राइक रेट से, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे. (Photo, PTI)

  • 6/7

टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड दौरे पर शानदार लय में दिखे. उन्होंने 754 रन बनाकर भारत को पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर लाने में अहम भूमिका निभाई. खास बात यह रही कि एजबेस्टन टेस्ट में ही उन्होंने 430 रन ठोक दिए. (Photo, PTI)

Advertisement
  • 7/7

मोहम्मद सिराज ‘एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी’ में 23 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे. वहीं ऋषभ पंत ने चोटिल होने से पहले 479 रन बनाए. मैनचेस्टर टेस्ट में पैर की उंगली में फ्रैक्चर के बावजूद उन्होंने दूसरी पारी में 54 रन की जुझारू पारी खेली, जो उनकी प्रतिबद्धता का बेहतरीन उदाहरण रही. (Photo, PTI)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement