Advertisement

आईपीएल 2026

कूल कप्तान, हॉट प्लान! शुभमन गिल का IPL-2026 से पहले वॉर्निंग मैसेज

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:15 PM IST
  • 1/8

शुभमन गिल अब सिर्फ बैट से नहीं, सोच से भी गेम सेट करने के मूड में हैं. IPL-2026 से पहले उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी सबसे बड़ी ताकत कोई शॉट नहीं, बल्कि अंदर का सुकून है. (Photo, PTI)

  • 2/8

गुजरात टाइटन्स के कप्तान गिल का कहना है कि मैदान पर जो उनका शांत और धैर्य भरा अंदाज दिखता है, वो यूं ही नहीं आता. इसके पीछे है खुद पर अटूट भरोसा और टीम के भीतर का मजबूत सेफ्टी-नेट. (Photo, PTI)

  • 3/8

गिल ने ‘शुभारंभ 2026’ कार्यक्रम में दो टूक कहा,'मैं जैसा हूं, वैसा ही खेलता हूं. जब टीम पर भरोसा हो और माहौल सुरक्षित लगे, तो खेल अपने आप संतुलित हो जाता है.' (Photo, PTI)

Advertisement
  • 4/8

T20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर रहने के बाद अब गिल के पास IPL में खुद को दोबारा साबित करने का बड़ा मंच है. 2022 की चैम्पियन और 2023 की रनर-अप गुजरात टाइटन्स इस बार फिर ट्रॉफी पर नजरें गड़ाए हुए है. (Photo, PTI)
 

  • 5/8

31 मार्च को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ उनके घर में मुकाबले से अभियान शुरू होगा और गिल का मैसेज साफ है- संयम ही गेम-चेंजर है. (Photo, PTI)

  • 6/8

गिल मानते हैं कि शांत दिमाग ही खिलाड़ी को आगे की तस्वीर दिखाता है. उनका कहना है, 'जब आप संयमित रहते हैं, तो सिर्फ मौजूदा गेंद नहीं, पूरी कहानी समझ में आती है. यही आपको बड़े फैसले लेने में मदद करता है.' (Photo, PTI)

Advertisement
  • 7/8

दिलचस्प बात ये है कि यही सोच टीम के कोच आशीष नेहरा की भी पहचान है. पिछले सीजन एलिमिनेटर में मुंबई से हार के बाद भी नेहरा का टोन नहीं बदला. इस बार भी उनका फोकस सिर्फ एक हैृ और वह है ट्रॉफी. (Photo, PTI)

  • 8/8

नेहरा ने साफ कहा, 'हम यहां हिस्सा लेने नहीं, जीतने आए हैं. नई टीम की तरह सोचने का सवाल ही नहीं उठता. ये टीम पहले दिन से जीतने की मानसिकता के साथ खेलती है.' मतलब साफ है, गुजरात टाइटन्स में इस बार सिर्फ स्ट्रेटेजी नहीं, माइंडसेट भी चैम्पियन वाला है. (Photo, PTI)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement