UP के कौशांबी में बालू लदे ट्रैक्टर और CNG ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए. हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर ऑटो के ऊपर चढ़ता दिखाई दे रहा है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.