मुंबई में मॉनसून की दस्तक के साथ ही बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है. कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली है, जबकि मौसम विभाग ने शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. दिनभर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है. प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है. आने वाले दिनों में महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी मॉनसून की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है.