बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. दोपहर के समय चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने आम लोगों की जिंदगी को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग सिर्फ जरूरी काम की वजह से घरों से बाहर निकल रहे हैं.