दिल्ली में मॉनसून के आने में इस बार देरी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार जरूरी मौसम सिस्टम समय पर विकसित नहीं हुआ, जिससे बारिश की प्रगति धीमी पड़ गई. अब महीने के आखिरी हफ्ते में हालात बेहतर होने की संभावना है. ऐसे में राजधानी में मॉनसून जुलाई की शुरुआत तक पहुंच सकता है.