उत्तर 24 परगना में एक स्कूल से लगभग 1.77 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है. यह घटना उसी इलाके की है जहां कुछ समय पहले टीएमसी नेता पर अंडे फेंके गए थे. बीजेपी ने इस घटना को टीएमसी में चल रहे भ्रष्टाचार की स्पष्ट मिसाल बताया है. बीजेपी का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर कैश स्कूल में पाए जाना बहुत चिंताजनक है और यह राज्य में भ्रष्टाचार की गंभीरता को दर्शाता है.