बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव में आठ दिनों के भीतर सामने आई दो रहस्यमयी घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. दोनों मामलों में महिलाओं के बाल काटे जाने और घर का सामान बिखरा मिलने की बात सामने आई है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. अभी तक आरोपी की पहचान और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.