पद्म भूषण सम्मान समारोह में अलका याग्निक की मौजूदगी ने एक बार फिर उनकी सेहत को लेकर चर्चा तेज कर दी. 2024 में उन्होंने बताया था कि वह सेंसोरीन्यूरल हियरिंग लॉस (SNHL) नाम की दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं, जिससे उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई. इस बीमारी का असर उनके पेशेवर जीवन पर भी पड़ा है. प्रशंसक अब उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.