Bathroom Vastu: कमाई लाख की पर बचत खाक? बाथरूम की 3 गलतियां उड़ा देंगी सारी जमा-पूंजी!

Vastu Tips for Bathroom: क्या बाथरूम की गलतियों से उड़ रही है आपकी जमा-पूंजी? जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम से जुड़े 3 बड़े दोष, जो आपके घर में लाते हैं दरिद्रता और आर्थिक तंगी.

Advertisement
अगर बाथरूम में वास्तु दोष हो, तो इंसान चाहकर भी बचत नहीं कर पाता. अगर बाथरूम में वास्तु दोष हो, तो इंसान चाहकर भी बचत नहीं कर पाता.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST

Bathroom Vastu: कई बार लाख कोशिशों के बाद भी घर में पैसा नहीं टिकता. इंसान दिन-रात मेहनत करके कमाता तो बहुत है, लेकिन महीने के अंत में बचत के नाम पर कुछ ही बचता है. क्या आप जानते हैं कि इसका एक बड़ा कारण आपके घर का बाथरूम हो सकता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का बाथरूम राहु, केतु और चंद्र की ऊर्जा से प्रभावित होता है.अगर यहां अनजाने में कुछ गलतियां की जाएं, तो भयंकर वास्तु दोष लगता है, जिससे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं .

Advertisement

आइए जानते हैं बाथरूम से जुड़े उन गंभीर वास्तु दोषों (Vastu Dosh) के बारे में जो आपकी तिजोरी को खाली कर रहे हैं, और साथ ही जानेंगे इन्हें ठीक करने के बेहद असरदार उपाय.

इन 3 गलतियों से लगता है भयंकर वास्तु दोष
1. खाली बाल्टी या टब रखना 

बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी या टब नहीं छोड़ना चाहिए.वास्तु के अनुसार, खाली बाल्टी घर में खालीपन और आर्थिक तंगी का प्रतीक मानी जाती है.इससे जल के देवता वरुण और मन व धन के कारक चंद्रमा का दोष लगता है, जिससे पैसों की आवक रुक जाती है.

2. नल से पानी का टपकना अगर आपके बाथरूम का कोई नल खराब है या उससे लगातार पानी टपकता रहता है, तो इसे वास्तु शास्त्र में सबसे बड़ा दोष माना गया है.जैसे-जैसे पानी टपकता है, वैसे-वैसे घर से पैसा पानी की तरह बह जाता है.टपकता हुआ पानी राहु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाता है, जिससे अचानक बड़े नुकसान या मेडिकल खर्चे सामने आते हैं.

Advertisement

3. बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ना 
बाथरूम घर का वह हिस्सा है जहां सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) पैदा होती है.कई लोग इस्तेमाल के बाद बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ देते हैं.ऐसा करने से वह नकारात्मक ऊर्जा पूरे घर में, खासकर बेडरूम और किचन तक फैल जाती है.इससे घर के सदस्यों के बीच कलह बढ़ती है .

कंगाली से बचने के लिए तुरंत करें ये 4 उपाय (Vastu Remedies)
अगर आपके घर में भी यह दोष बन रहे हैं, तो घबराने के बजाय आज ही इन आसान उपायों को अपनाएं:

बाल्टी को हमेशा भरकर रखें: बाथरूम में कम से कम एक बाल्टी को हमेशा साफ पानी से भरकर रखें.अगर बाल्टी खाली रखनी भी है, तो उसे उल्टा करके रखें, कभी भी सीधी और खाली न छोड़ें.नीले रंग की बाल्टी का इस्तेमाल करना सबसे शुभ माना जाता है.

खराब नल तुरंत ठीक करवाएं: घर या बाथरूम में कहीं भी पानी का रिसाव (Leakage) न होने दें.प्लंबर को बुलाकर टपकते हुए नल को तुरंत ठीक करवाएं ताकि धन की बर्बादी रुके.

कांच की कटोरी में खड़ा नमक: बाथरूम की नकारात्मक ऊर्जा और राहु दोष को सोखने के लिए एक कांच की कटोरी में खड़ा नमक (समुद्री नमक या ढेले वाला नमक) भरकर बाथरूम के किसी कोने में रख दें.हर महीने इस नमक को बदल दें.

Advertisement

दरवाजा हमेशा रखें बंद: बाथरूम का इस्तेमाल करने के तुरंत बाद उसका दरवाजा बंद करने की आदत डालें.इसके अलावा, बाथरूम को हमेशा सूखा और साफ-सुथरा रखें, क्योंकि गंदगी ही दरिद्रता को न्योता देती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »