कर्क
फोर आफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए जरूरी विषयों पर पूरा नियंत्रण बनाए रखने में सहयोगी है. महत्वपूर्ण कार्योंें को उत्साह से आगे बढ़ाएंगे. करीबी लोग सहयोग बनाए रखेंगे. कारोबार में शुभ वातावरण बनाए रहेंगे. उपलब्धियों को सहजता से आगे बढ़ाएंगे. विभिन्न मामलो में नेतृत्व के अवसर बनेंगे. तेज प्रयास बनाए रहेंगे. विविध परिणाम पक्ष में बनेंगे.
लोभ और लालच में कार्य करने से बचें. अपनों के साथ सहयोग की भावना बनी रहेगी. घर के लोगों के साथ खुशियों पर बल बनाए रखेंगे. सूझबूझ से विभिन्न निर्णय लेंगे. व्यवस्था पर नियंत्रण बढाएंगे. समझौतों को गति मिलेगी. सबके हित की भावना बढ़ेगी. सकारात्मक नजरिया बनाए रखेंगे. अपनों से जरूरी बातें साझा करेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी बनी रहेगी. खानपान से समझौता नहीं करें. स्वयं पर ध्यान दें. शारीरिक संकेतों को अनदेखा न करें
आर्थिक स्थिति: बड़े कार्य करने के अवसर बनेंगे. महत्वपूर्ण मामलों में गति आएगी. आर्थिक सबलता बढ़ेगी. तेजी से आगे बढ़ेंगे.
रिश्ते: घर के लोगों और करीबियों के साथ समय बिताएंगे. सहयोग का नजरिया बनाए रखेंगे. जीवन सुख से बीतेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा