कुंभ
the devil
आज का दिन आप के लिए विचारों में सरलता लाने और जड़ता से बचने की सलाह वाला है. अन्य के दबाव में कार्यगति प्रभावित रह सकती है. विचारों में स्पष्टता बनाए रखें. कारोबारी परिस्थतियां मिश्रित रहेंगी. सभी से सामंजस्य बनाए रखें. कार्य व्यवस्था में सहजता बढ़ाएं. विविध गतिविधियों में रुचि बढ़ाएं. बड़ों की आज्ञा रखें. सहकारिता पर जोर दें.
घर के लोग सहयोग बनाए रखेंगे. अनुभवियों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ें. योजनाओं में स्पष्टता रखें. परस्पर भरोसा बनाए रखें. संतुलित गति से आगे बढते रहें. व्यर्थ की योजनाओं व वादों में उलझने से बचें. संकीर्णता का त्याग करें. व्यावसायिक लाभ सामान्य रहेंगे. अफवाहों पर ध्यान न दें. प्रबंध कार्यों में सजगता बढ़ाए रहें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य साधारण रहेगा. शारीरिक संकेतों को नजरअंदाज न करें. नियमित जांच बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी जिम्मेदारियों को निभाएं. व्यावसायिक तालमेल में सहज रहें. पेशेवरता बनाए रखें.
रिश्ते: घर के लोगों के लिए समय निकालें. अपनों पर फोकस रखें. भावनात्मक दबाव से बचें.
अरुणेश कुमार शर्मा