Surya Kumar Yadav Father: सूर्यकुमार यादव ने अपनी बेटी को दिया ये धार्मिक नाम, आप भी रखें अपने बच्चों के ऐसे नाम

Surya Kumar Yadav Father: सूर्य कुमार यादव के घर बेटी रिद्धिमा का जन्म हुआ है. इस खुशी के मौके पर सूर्य कुमार यादव ने एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें फैंस ने भी खुशी जताई. तो आइए जानते हैं रिद्धिमा नाम का अर्थ क्या है.

Advertisement
सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्हीं परी, नाम रखा रिद्धिमा (Photo: Instagram/surya_14kumar) सूर्यकुमार यादव के घर आई नन्हीं परी, नाम रखा रिद्धिमा (Photo: Instagram/surya_14kumar)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:30 PM IST

Surya Kumar Yadav Father: भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों ने दस्तक दी है. दरअसल, सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा माता-पिता बने हैं. 7 मई (गुरुवार) को उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया, जिसने इस कपल की जिंदगी को खुशियों से भर दिया. यह उनके जीवन का एक बेहद खास और भावुक पल रहा, जिसे वे दोनों पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं. इसी खुशी में सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की पहली झलक अपने फैंस के साथ साझा की है. उस पोस्ट में सूर्यकुमार यादव ने लिखा कि, 'हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी से मिलिए, रिद्धिमा'.

Advertisement

बेटी का नाम रखा है 'रिद्धिमा', ये है मतलब

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपनी बेटी का नाम रिद्धिमा रखा है. यह नाम संस्कृत से लिया गया है. इस नाम का अर्थ है प्रेम से परिपूर्ण, मोती, समृद्धि और सफलता का स्रोत. हिंदू शास्त्रों में यह नाम देवी लक्ष्मी (धन और समृद्धि की देवी) और देवी सरस्वती (ज्ञान की देवी) से संबंधित माना जाता है. इस नाम का शुभ अंक है 8, जिसे आनंद और सकारात्मकता लाने वाला माना जाता है. 

आसान शब्दों में कहें तो हिंदू समुदाय में यह नाम काफी प्रचलित है. रिद्धिमा नाम का संबंध नई शुरुआत और अवसरों से भी माना जाता है. यह एक ऐसा नाम है जिसे माता-पिता इस आशा से चुनते हैं कि उनका बच्चा अच्छे गुणों को अपनाएगा और साहस से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करेगा. यह नाम हिंदी संस्कृति में गहराई से जुड़ा हुआ है. 

Advertisement

एयरपोर्ट पर भी बांटी मिठाई

इस समय सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, हाल ही में जब वह मुंबई इंडियंस के साथ मैच खेलने के लिए रायपुर पहुंचे, तो एयरपोर्ट पर उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. वहां पहुंचते ही उन्होंने फोटोग्राफर्स और अपने फैंस के साथ खुशी साझा की. खास बात यह रही कि सूर्या ने खुद अपने हाथों से मिठाइयां बांटी और सभी का मुंह मीठा कराया. उनका यह सादगी भरा और खुशमिजाज अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

सूर्यकुमार यादव ने दिखाई बेटी की पहली झलक

हॉस्पिटल से सामने आए फोटो में सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा बहुत ही खुश नजर आ रहे हैं. उससे ठीक एक दिन पहले ही क्रिकेटर ने फैंस के साथ अपने पिता बनने की खुशी भी जाहिर की थी. फैंस के साथ-साथ क्रिकेट जगत के कई लोगों ने भी उन्हें ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं. लगातार सोशल मीडिया पर लोग उनके लिए प्यार और अच्छे मैसेज भेज रहे हैं.

बेबी गर्ल के मां सरस्वती और मां लक्ष्मी से प्रेरित नाम

वाणी (सरस्वती का ही नाम)

भारती (विद्या की देवी)

शारदा (ज्ञान की देवी)

Advertisement

अक्षरा (अक्षर या विद्या)वाणी/वागीश्वरी (बोलने की शक्ति)

मेधा (बुद्धि)

आशवी (विजयी)

विभा (प्रतिभा/चमक)

श्री (धन और वैभव की देवी)

कमला (कमल के फूल पर विराजमान)

रमा (विष्णु की प्यारी)

इंदिरा (समृद्धि और सुंदरता का प्रतीक)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement