Nautapa 2026: नौतपा के 9 दिन 7 ग्रहों की बदलेगी चाल, इन 4 लोगों की तरक्की देख जलेंगे लोग

हिंदू पंचांग के अनुसार, नौतपा में सात बड़े ग्रहों की चाल बदलने वाली है. 25 मई को सूर्य का रोहिणी नक्षत्र और बुध का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर होगा. इसके बाद मंगल, गुरु, शुक्र और राहु भी बारी-बारी गोचर करेंगे. इस बीच चंद्रमा भी कई बार राशि परिवर्तन करेगा.

Advertisement
नौतपा साल के 9 सबसे गर्म दिनों को कहा जाता है. (Photo: ITG) नौतपा साल के 9 सबसे गर्म दिनों को कहा जाता है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

25 मई से नौतपा शुरू होने वाला है. इस बार नौतपा 25 मई से लेकर 2 जून तक रहेगा. नौतपा साल के 9 सबसे गर्म दिनों को कहा जाता है. इन दिनों में ही सूरज सबसे ज्यादा आग उगलता है और धरती तपती है. इस बार नौतपा में एक बड़ा ही दुर्लभ संयोग भी बनने वाला है. हिंदू पंचांग के अनुसार, नौतपा में सात बड़े ग्रहों की चाल बदलने वाली है. 25 मई को सूर्य का रोहिणी नक्षत्र और बुध का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर होगा. इसके बाद मंगल, गुरु, शुक्र और राहु भी बारी-बारी गोचर करेंगे. इस बीच चंद्रमा भी कई बार राशि बदलेगा.

Advertisement

ज्योतिषविदों के अनुसार, नौतपा के 9 दिनों में 7 बड़े ग्रहों का चाल बदलना एक दुर्लभ संयोग है. ज्योतिषविदों का मानना है कि यह दुर्लभ संयोग चार राशि के जातकों को शुभ परिणाम दे सकता है. नौतपा में ग्रहों के उलटफेर से चार राशियों के दिन बदल सकते हैं.

मेष राशि
कार्यस्थल पर आपको बहुत जल्द कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. आपकी तरक्की देख कुछ करीबी लोगों में ईर्ष्या भी बढ़ सकती है. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक माहौल बनेगा. जो लोग लव मैरिज करना चाहते हैं, उन्हें परिवार की सहमति मिल सकती है. रिश्तों में चल रही उलझनें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं.

वृषभ राशि
जो लोग लंबे समय से कोई जरूरी काम रुका होने से परेशान है, नौतपा में उनका वो काम पूरा हो सकता है. नौकरी-व्यापार के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत सकारात्मक दिखाई दे रहा है. युवाओं को इस दौरान अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. आर्थिक मामले संवार पर रहेंगे. गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण बढ़ेगा और धन की बचत होगी.

Advertisement

कर्क राशि
पारिवारिक जीवन में नई खुशियों की दस्तक होगी. घर में बीमार चल रही बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा. खासतौर से पिता की सेहत दुरुस्त होगी. परिवार की खुशियों को नेक्स्ट लेवल तक ले जाने के लिए किसी भी हद तक जाने की सोच रहेगी. धन से जुड़े मामलों में भी इस दौरान गति आ सकती है. रुपए-पैसे से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी.

वृश्चिक राशि
सकारात्मक सोच के साथ किए गए हर कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. करियर के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम इस दौरान हासिल कर सकते हैं. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी इस दौरान कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कामकाजी लोगों की क्रिएटिविटी में सुधार आएगा. घर-परिवार में सुख-शांति और प्यार-प्रेम बढ़ेगा.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement