Surya Gochar 2026: कर्क संक्रांति पर आज उत्तरायण से दक्षिणायन हो जाएंगे सूर्य देव, इन राशियों को होगा लाभ

Surya Gochar 2026: आज कर्क संक्रांति के साथ सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर दक्षिणायन हो जाएंगे. इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, कन्या, तुला और मीन राशि के जातकों को धन, करियर और सुख-समृद्धि में खास लाभ मिल सकता है.

Advertisement
सूर्य देव आज बदलेंगे अपनी चाल (Photo: ITG) सूर्य देव आज बदलेंगे अपनी चाल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:21 AM IST

Surya Gochar 2026: हिंदू पंचांग और ज्योतिष शास्त्र में कर्क संक्रांति का दिन बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है. आज सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर अपने मित्र चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं. सूर्य के इस राशि परिवर्तन को ही कर्क संक्रांति कहा जाता है.

इस संक्रांति के साथ ही एक बड़ा धार्मिक बदलाव भी होता है. मकर संक्रांति से शुरू हुआ सूर्य का उत्तरायण काल अब समाप्त हो गया है और सूर्य देव दक्षिणायन हो गए हैं. अगले छह महीने सूर्य दक्षिणायन ही रहेंगे. यह अवधि देवताओं की रात्रि मानी जाती है. सूर्य के दक्षिणायन होने और कर्क राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों के जीवन में बड़े और सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को इसका बंपर लाभ मिलेगा.

Advertisement

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए कर्क संक्रांति शानदार परिणाम लेकर आई है. सूर्य देव की कृपा से आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपके काम को सराहा जाएगा और बॉस का सहयोग मिलेगा. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं या व्यापार में विस्तार करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कन्या राशि (Virgo)

सूर्य का कर्क राशि में गोचर कन्या राशि वालों के लिए धन आगमन के नए रास्ते खोलेगा. रुका हुआ या फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं. समाज में आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी.

तुला राशि (Libra)

Advertisement

तुला राशि के नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. आपके रुके हुए सरकारी काम इस अवधि में आसानी से पूरे हो जाएंगे. व्यापार कर रहे लोगों को किसी नई डील से बड़ा मुनाफा होने की संभावना है. पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और उनके मार्गदर्शन से आप किसी बड़ी समस्या से बाहर निकलेंगे.

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का दक्षिणायन होना सुख-समृद्धि लेकर आएगा. यदि आप लंबे समय से कोई संपत्ति (Property) या वाहन खरीदने का विचार कर रहे थे, तो इस दौरान आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. छात्रों के लिए भी यह समय शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता दिलाने वाला रहेगा.

कर्क संक्रांति पर जरूर करें ये 3 काम, मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद

जल में तिल डालकर स्नान 
इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने का महत्व है, लेकिन यदि यह संभव न हो, तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल और काले तिल डालकर स्नान करें.

सूर्य देव को विशेष अर्घ्य 
स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन, अक्षत (चावल) और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और 'ऊं सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें.

Advertisement

अन्न और वस्त्र का दान 
दक्षिणायन की शुरुआत में दान का फल कई गुना बढ़ जाता है. इस दिन किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को अन्न (विशेषकर सत्तू), वस्त्र, छाता या मौसमी फलों का दान जरूर करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »