Advertisement

Rajasthan Nikay Chunav Results 2026 LIVE: पलट गया गेम, राजस्थान के 10 में से 6 नगर निगमों में बीजेपी को बढ़त, कांग्रेस के पाले में सिर्फ 3

शरत कुमार | नई दिल्ली | 14 सितंबर 2026, 11:42 AM IST

Rajasthan Nikay Chunav 2026 Live Updates: राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजे आने लगे हैं. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी थी और अब एक-एक करके नतीजे सामने आ रहे हैं. अब तक के रुझानों में बीजेपी बड़ी जीत दर्ज करती नजर आ रही है. वहीं, कांग्रेस भी बीजेपी को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है.

राजस्थान निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है. (Photo-ITG)

राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजे सामने आने लगे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने 309 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिका) के लिए दो चरणों में निकाय चुनाव कराए थे. अब इनके नतीजों का ऐलान होने लगा है जिसमें बीजेपी बढ़त बनाती दिख रही है.

9 सितंबर 2026 को पहले चरण के चुनाव कराए गए थे. इस दौरान 162 निकायों के लिए मतदान हुआ था. इसके बाद 11 सितंबर 2026 को दूसरे चरण में 147 निकायों के लिए मतदान कराए गए. इस चरण में जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर जैसे राज्य के प्रमुख नगर निगम शामिल थे.

दोनों चरणों को मिलाकर कुल 10,167 वार्डों के लिए वोट डाले गए. अब सोमवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद 21 सितंबर 2026 को महापौर (मेयर), नगर परिषद सभापति और नगरपालिका चेयरमैन पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाएगी.

राजस्थान निकाय चुनावों के नतीजे से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स के लिए यहां बने रहे..

11:42 AM (15 मिनट पहले)

Rajasthan Nikay Chunav 2026 LIVE: 10 नगर निगमों में से 6 पर बीजेपी का कब्जा

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के ताजा परिणामों में राज्य के 10 नगर निगमों में से बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पर जीत दर्ज की है. वहीं, कांग्रेस को 3 नगर निगमों में सफलता मिली है. इसके अलावा 1 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी का दबदबा रहा.

11:36 AM (21 मिनट पहले)

Rajasthan Nikay Chunav Live: 7 नगर निगमों पर बीजेपी की बढ़त

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों के ताजा आंकड़ों में राज्य के 10 प्रमुख नगर निगमों की तस्वीर साफ हो गई है. कुल 10 नगर निगमों में से 7 पर बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है, जबकि 2 नगर निगमों पर कांग्रेस का कब्जा रहा है और 1 नगर निगम में अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई है.

नगर निगमों के नतीजे और वार्डवार सीटें

जयपुर (150 वार्ड): बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज करते हुए 85 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस को 52 सीटें मिलीं.
अजमेर (80 वार्ड): बीजेपी 31 सीटें जीतकर सबसे आगे रही, वहीं कांग्रेस को 27 सीटें हासिल हुईं.
उदयपुर (80 वार्ड): बीजेपी 28 सीटों के साथ आगे रही, जबकि कांग्रेस के खाते में 16 सीटें आईं.
कोटा (100 वार्ड): बीजेपी ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 18 सीटें मिलीं.
बीकानेर (80 वार्ड): बीजेपी को 13 और कांग्रेस को 11 सीटों पर सफलता मिली.
भीलवाड़ा (70 वार्ड): बीजेपी ने 16 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस केवल 4 सीटों पर सिमट गई.
अलवर (65 वार्ड): बीजेपी ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस को 13 सीटें मिलीं.
जोधपुर (100 वार्ड): कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 22 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी को 16 सीटें हासिल हुईं.
पाली (65 वार्ड): कांग्रेस ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि बीजेपी को 21 सीटें मिलीं.
भरतपुर (65 वार्ड): यहां निर्दलीय और अन्य प्रत्याशियों का दबदबा रहा, जिन्होंने 33 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी को 18 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलीं.

11:18 AM (39 मिनट पहले)

Rajasthan Nikay Chunav: 7 नगर निगमों में बीजेपी की बढ़त

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों के रुझानों में राज्य के 10 नगर निगमों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है, अब तक सामने आए रुझानों के मुताबिक 10 नगर निगमों में से 7 पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि 2 नगर निगमों पर कांग्रेस ने बढ़त हासिल की है. इसके अलावा 1 नगर निगम क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

11:06 AM (51 मिनट पहले)

Rajasthan Nikay Chunav: नगर परिषदों में जबरदस्त मुकाबला

Posted by :- Darakhshan

नगर परिषदों की बात करें तो झालावाड़, झुंझुनूं और सीकर नगर परिषद में कांग्रेस बढ़त पर है. दूसरी ओर सवाई माधोपुर और डूंगरपुर नगर परिषद में बीजेपी आगे चल रही है, जबकि दौसा नगर परिषद में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है और दोनों दल बराबर की स्थिति में हैं.

Advertisement
11:05 AM (52 मिनट पहले)

Jaipur Nikay Chunav Result: कांग्रेस-बीजेपी में कांटे की टक्कर

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के ताजा रुझानों में मिला-जुला मुकाबला देखने को मिल रहा है. राज्य के 10 नगर निगमों में से 5 नगर निगमों- जयपुर, कोटा, उदयपुर, भीलवाड़ा और अलवर में बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, 4 नगर निगमों- अजमेर, पाली, बीकानेर और जोधपुर में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा भरतपुर नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं.

10:41 AM (एक घंटा पहले)

Rajasthan Nikay Chunav Result: नगर परिषद और नगर पालिका में बीजेपी ही आगे

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के ताजा रुझानों में नगर परिषद और नगर पालिका दोनों ही स्तरों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है. नगर परिषद की 47 सीटों में से बीजेपी 15 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. इसके अलावा 6 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं. नगर पालिका की 252 सीटों के रुझानों में बीजेपी 79 सीटों पर बढ़त के साथ सबसे आगे है. वहीं कांग्रेस 51 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 9 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाई हुई है.

10:32 AM (एक घंटा पहले)

Rajasthan Nikay Chunav Live Updates: 'आने वाला बोर्ड कांग्रेस पार्टी का ही बनेगा'

Posted by :- Darakhshan

अजमेर में कांग्रेस उम्मीदवार नोरत गुर्जर ने अपनी जीत के बाद जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा, 'उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं. जनता ने इस बार बदलाव चुना है. आने वाला बोर्ड कांग्रेस पार्टी का ही बनेगा. लोग सालों से परेशान थे, लेकिन अब बदलाव पक्का है. मैं अपने इलाके के लोगों का भी शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने लगातार चौथी बार मुझ पर अपना अपार आशीर्वाद दिया.'

10:17 AM (एक घंटा पहले)

Jaipur Nikay Chunav Result Live: 1502 सीटों पर BJP का जलवा

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान नगर निकाय के 3657 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं. इनमें से 1502 सीटों पर BJP, 1397 सीटों पर कांग्रेस और 725 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

10:16 AM (एक घंटा पहले)

Rajasthan Nikay Chunav 2026: 10 नगर निगमों के नतीजे जारी

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के ताजा नतीजों के रुझानों में राज्य के 10 नगर निगमों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. अब तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक 5 नगर निगमों में बीजेपी आगे चल रही है, जबकि 4 नगर निगमों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है.

10 नगर निगमों का हाल

जयपुर: बीजेपी 65 और कांग्रेस 43 सीटों पर आगे चल रही है.
अजमेर: कांग्रेस को 23 और बीजेपी को 20 सीटें मिली हैं.
जोधपुर: कांग्रेस 22 और बीजेपी 16 सीटों पर आगे है.
पाली: कांग्रेस 22 और बीजेपी 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
बीकानेर: कांग्रेस 5 और बीजेपी 2 सीटों पर आगे है.
उदयपुर: बीजेपी 14 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है.
कोटा: बीजेपी 14 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है.
अलवर: बीजेपी 11 और कांग्रेस 8 सीटों पर आगे है.
भीलवाड़ा: बीजेपी 10 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे है.
भरतपुर: बीजेपी 7 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे है, जबकि 18 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

Advertisement
10:06 AM (एक घंटा पहले)

Rajasthan Nikay Chunav 2026 LIVE: AAP का शानदार प्रदर्शन

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के तहत बारां नगर परिषद के 11 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इन परिणामों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 वार्डों पर अपना कब्जा जमाया है. वहीं, BJP को 2 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस केवल 1 सीट ही हासिल कर सकी. वार्डवार नतीजों की बात करें तो वार्ड नंबर 1, 2, 3, 5, 8, 9, 10 और 11 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा, वार्ड नंबर 6 और 7 पर बीजेपी ने बाजी मारी है, जबकि वार्ड नंबर 4 में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे हैं.

9:59 AM (एक घंटा पहले)

Rajasthan Nikay Chunav 2026: राजस्थान नगर निकाय के 2462 सीटों के नतीजे जारी

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान नगर निकाय के 2462 सीटों के नतीजों की घोषणा हो गई है. इनमें से 1001 सीटों पर BJP की बंपर जीत हुई है. वहीं 918 सीटों पर कांग्रेस और 543 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.

9:41 AM (2 घंटे पहले)

Rajasthan Municipal Election Result Live: 12 में से 8 नगर निगमों पर AAP जीती

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान नगर निकाय के 1707 सीटों के नतीजों से पर्दा उठ चुका है. 708 सीटों पर BJP, 613 सीटों पर कांग्रेस और 386 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. वहीं, 12 में से 8 नगर निगमों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है. 

9:36 AM (2 घंटे पहले)

Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: 7 में से 6 नगर निगमों पर बीजेपी आगे

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों के रुझानों में राज्य के 8 प्रमुख नगर निगमों में बीजेपी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक 8 में से 6 नगर निगमों में बीजेपी ने बढ़त बना ली है, जबकि 2 नगर निगमों में कांग्रेस आगे चल रही है.

नगर निगमों के रुझान:

जयपुर: बीजेपी 59 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
जोधपुर: कांग्रेस को बढ़त हासिल है, जहां कांग्रेस 16 और बीजेपी 11 सीटों पर आगे है.
अजमेर: कांग्रेस आगे चल रही है, जहां कांग्रेस को 15 और बीजेपी को 12 सीटें मिली हैं.
उदयपुर:बीजेपी को बढ़त है, जहां बीजेपी 8 और कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है.
पाली: बीजेपी आगे है, जहां बीजेपी 11 और कांग्रेस 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
भरतपुर: बीजेपी को बढ़त हासिल है, जहां बीजेपी 5 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है.
अलवर: बीजेपी 4 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है.
भीलवाड़ा: बीजेपी 4 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है.
 

9:10 AM (2 घंटे पहले)

Rajasthan Nikay Chunav 2026: 7 नगर निगमों में 3 पर बीजेपी आगे

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों के शुरुआती रुझानों में राज्य के 7 नगर निगमों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक तीन नगर निगमों में बीजेपी और तीन में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है, जबकि एक नगर निगम में दोनों दलों के बीच बराबरी का मुकाबला है.

नगर निगम वार रुझान:

  • जयपुर: बीजेपी को बढ़त हासिल है. यहाँ बीजेपी 5 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है.
  • पाली: बीजेपी आगे चल रही है. बीजेपी 5 सीटों पर और कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.
  • भीलवाड़ा: बीजेपी को बढ़त है. यहाँ बीजेपी 4 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे है.
  • अजमेर: कांग्रेस बढ़त में है. अजमेर में कांग्रेस को 15 और बीजेपी को 12 सीटें मिली हैं.
  • जोधपुर: कांग्रेस को बढ़त मिली है. यहाँ कांग्रेस 6 और बीजेपी 4 सीटों पर आगे है.
  • उदयपुर: कांग्रेस आगे चल रही है. यहाँ कांग्रेस को 4 और बीजेपी को 3 सीटों पर बढ़त प्राप्त है.
  • अलवर: दोनों मुख्य दलों के बीच कांटे की टक्कर है, जहाँ बीजेपी और कांग्रेस दोनों 4-4 सीटों पर बराबर चल रही हैं.
Advertisement
8:54 AM (3 घंटे पहले)

Rajasthan Municipal Election Result Live: 309 सीटों के नतीजे जारी

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान नगर निकाय के 309 सीटों के नतीजे जारी हो गए हैं. इनमें से 163 सीटों पर BJP की जीत हो गई है. कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि 43 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 70.01% मतदान, कहीं EVM में खराबी तो कहीं झड़प

8:42 AM (3 घंटे पहले)

Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: 177 सीटों के नतीजे जारी

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान नगर निकाय के 177 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं. 92 सीटों पर BJP की जीत हुई है, जबकि 58 सीटों पर कांग्रेस और 27 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.

8:34 AM (3 घंटे पहले)

Rajasthan Nikay Chunav Results Live: बीजेपी की 62 सीटों पर जीत

Posted by :- Darakhshan

उदयपुर के वार्ड नंबर- 33 पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है. इस वार्ड से बीजेपी के जतिन श्रीमाली विज जीत गए हैं. अब तक बीजेपी का 62 और कांग्रेस का कब्जा हो गया है. वहीं 33 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.
 

8:24 AM (3 घंटे पहले)

Udaipur Nikay Chunav: उदयपुर नगर निगम वार्ड नंबर 1 पर कांग्रेस की जीत

Posted by :- Darakhshan

उदयपुर नगर निगम के नतीजे सामने आने लगे हैं. उदयपुर नगर निगम वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के संजय शर्मा ने जीत दर्ज कर ली है. वहीं, बाड़मेर वार्ड नंबर 2 में बीजेपी की जीत हुई है. बीजेपी यहां 534 वोटों से विजयी हुई है. इसके अलावा भीनमाल नगर पालिका में 2 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है.

8:20 AM (3 घंटे पहले)

Rajasthan Nikay Chunav 2026: जैसलमेर और सीकर में एक-एक सीट पर निर्विरोध जीतीं बीजेपी-कांग्रेस

Posted by :- Darakhshan

सीकर नगर परिषद और जैसलमेर नगर परिषद की एक-एक सीट पर भी कांग्रेस निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं, झालावाड़ में 1 सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर बीजेपी का कब्जा है.
 

Advertisement
8:18 AM (3 घंटे पहले)

Rajasthan Nikay Chunav Results 2026: पुष्कर में 12 सीटों पर निर्विरोध जीती बीजेपी

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान के 309 नगर निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इनमें 77 सीटों पर पहले ही निर्विरोध जीत का ऐलान हो चुका है. पुष्कर नगर परिषद में 12 सीटों पर बीजेपी और 10 सीटों पर कांग्रेस ने निर्विरोध जीत दर्ज की है.
 

8:09 AM (3 घंटे पहले)

Rajasthan Municipal Election Result Live: अलवर के दो वार्डों में निर्विरोध जीते प्रत्याशी

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के बीच अलवर जिले की खेरली नगरपालिका में दो वार्डों में प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है. खेरली नगरपालिका के वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 17 में दो प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए हैं.

(इनपुट- हिमांशु शर्मा)

7:35 AM (4 घंटे पहले)

Rajasthan Nikay Chunav Live: 309 शहरी निकायों के चुनाव परिणामों का ऐलान आज

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान में आज 10 नगर निगमों के साथ 309 शहरी निकायों के चुनाव परिणाम भी आएंगे. इसके लिए सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी.

7:11 AM (4 घंटे पहले)

Rajasthan Nikay Chunav Results Live: रिसॉर्ट्स में बंद कांग्रेस-बीजेपी उम्मीदवार

Posted by :- Darakhshan

राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजों से पहले राजनीतिक पार्टियां सतर्क हो गई हैं. हार्स ट्रेडिंग के डर से बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवारों को अजमेर, पुष्कर और जयपुर के रिसॉर्ट्स में ठहराया हुआ है. 

7:09 AM (4 घंटे पहले)

Rajasthan Nikay Chunav Results: सीकर के 14 जिलों का फैसला आज

Posted by :- Darakhshan

सीकर जिले के 14 निकायों में आज मतगणना होनी है. सुबह 8 बजे से अलग-अलग जगह पर मतगणना शुरू हो जाएगी. आज जिले के 495 वार्ड के पार्षद के आगे नतीजे आने हैं जिससे 1767 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा.