महाराष्ट्र के कल्याण में एक लड़की अपने दोस्त का मर्डर करके उसकी डेडबॉडी बोरे में बाथरूम में बंद करके फरार हो गई. इतना ही नहीं लड़की जानबूझकर डेडबॉडी को सड़ाने के लिए नल खोलकर गई. जिससे डेडबॉडी सड़ जाए और उसके सबूत भी मिट जाएं... हालांकि, वारदात के बाद लड़की ने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद पहुंची पुलिस उस फ्लैट में पहुंची. अब आरोपी लड़की की तलाश में पुलिस की एक टीम कोलकाता पहुंची है..