आज बहस दिल्ली में हुई एक बैठक की, जिसकी गूंज सत्ता के गलियारों से निकलकर पूरे देश की राजनीति में सुनाई देने लगी है. कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में राहुल गांधी ने दावा किया कि अगले एक साल के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदाई तय है. दावा बड़ा था, लहजा आत्मविश्वास से भरा था और मंच ऐसा, जिसने बीजेपी को कांग्रेस पर तुष्टिकरण का हमला करने का मौका दे दिया. बीजेपी ने जवाब दिया- कांग्रेस देश को बांटने की राजनीति कर रही है.