कुर्सी पर बैठ अपने सामने नचाई डांसर, बंदूक से ठोकता रहा फायर... 47 सेकंड का वीडियो वायरल

Gwalior Harsh Firing Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां फिल्मी स्टाइल में पहले एक युवती से डांस कराया जाता है और फिर खुलेआम गोलियां चलाई जाती हैं.

Advertisement
ग्वालियर के बेहट में सरेआम हवाई फायरिंग.(Photo:Screengrab) ग्वालियर के बेहट में सरेआम हवाई फायरिंग.(Photo:Screengrab)

aajtak.in

  • ग्वालियर,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

हथियारों के प्रदर्शन के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले ग्वालियर अंचल से एक और सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. रेवली गांव में कुछ युवकों ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए पहले एक युवती के साथ डांस किया और फिर उत्साह में आकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी. 

वीडियो की शुरुआत में कुछ युवक एक युवती के साथ फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं. माहौल किसी निजी महफिल या जश्न का लग रहा है.

Advertisement

डांस के बीच ही युवक अचानक अपने पास मौजूद अवैध या लाइसेंसी हथियार निकालते हैं और एक के बाद एक कई राउंड हवाई फायर करते हैं. 

खुलेआम हथियार लहराने और फायरिंग करने के इस कृत्य ने आसपास के ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच दहशत पैदा कर दी है. वीडियो में दिख रहे चेहरों के आधार पर रेवली गांव के संदिग्ध युवकों की शिनाख्त की जा रही है. देखें VIDEO:- 

बेहट थाना पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत एक्शन लिया है. पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की हैं. 

पुलिस का कहना है कि यदि हथियार लाइसेंसी पाए जाते हैं, तो उनके लाइसेंस निरस्त करने की सिफारिश की जाएगी. यदि हथियार अवैध हैं, तो आर्म्स एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई होगी. 

Advertisement

यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब पुलिस लगातार अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चला रही है. खुलेआम फायरिंग करना न केवल सुप्रीम कोर्ट के 'हर्ष फायरिंग' पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन है, बल्कि यह स्थानीय प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement