MP: गुना में युवक को गाली-गलौज कर बुरी तरह पीटा, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

गुना जिला के कुंभराज में एक युवक से मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए थे.

Advertisement
गुना में युवक की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मी निलंबित. (File Photo: ITG) गुना में युवक की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मी निलंबित. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • गुना,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में दो पुलिस कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार को जिले के कुंभराज कस्बे में हुई थी और मंगलवार को इसका एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए थे.

Advertisement

युवक से की थी गाली-गलौज के बाद मारपीट
वीडियो क्लिप में दो पुलिसकर्मी एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस अधीक्षक (SP) हितिका वसल के अनुसार, कुंभराज पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल वासुदेव शर्मा और पुलिस लाइंस से ड्यूटी के लिए कुंभराज भेजे गए कांस्टेबल शरद यादव ने 20 अप्रैल को उस व्यक्ति के साथ अनुचित व्यवहार किया.

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग ने इस घटना का संज्ञान लिया है और इसे एक अनैतिक कृत्य माना है. अधिकारी ने बताया कि दोनों कर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है और उन्हें गुना पुलिस लाइंस से संबद्ध कर दिया गया है.

SDOP को दी गई जांच की जिम्मेदारी
निलंबन अवधि के दौरान दोनों को केवल निर्वाह भत्ता मिलेगा और वे बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे. उन्होंने आगे बताया कि चांचौड़ा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) को पूरे मामले की प्रारंभिक जांच करने और पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »