धोखे की इंतहा! बैंक मैनेजर पत्नी को अंधेरे में रख ले लिया 'तलाक', फिर 7 साल तक संबंध बनाता रहा पति, नोटिस से खुला राज

MP की राजधानी भोपाल में बैंक मैनेजर पत्नी के साथ पति ने की बड़ी धोखाधड़ी. फर्जी दस्तावेज और गलत पते के जरिए 2019 में ही लिया गुपचुप तलाक, महिला को धोखे में रखकर सालों तक बनाए संबंध. पुलिस ने दर्ज किया रेप का केस.

Advertisement
न समन आया न वारंट, बुलंदशहर कोर्ट से ले लिया गुपचुप तलाक.(Photo: Representational) न समन आया न वारंट, बुलंदशहर कोर्ट से ले लिया गुपचुप तलाक.(Photo: Representational)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रिश्तों में विश्वासघात और कानूनी जालसाजी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और कानून के जानकारों को भी हैरान कर दिया है. एक बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत महिला को उनके पति ने अंधेरे में रखकर न सिर्फ गुपचुप तरीके से तलाक ले लिया, बल्कि तलाक के बाद भी सालों तक उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा.

Advertisement

दरसअल, 38 वर्षीय पीड़िता और उसके बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी पति का विवाह साल 2011 में हुआ था. पति गुजरात की एक कंपनी में है और अक्सर भोपाल आता-जाता था.

पति की प्रताड़ना से तंग आकर जब महिला ने हाल ही में उसे तलाक का कानूनी नोटिस भेजा, तब उन्हें पता चला कि उनके बीच तो साल 2019 में ही तलाक हो चुका है.

फर्जीवाड़े का तरीका
आरोपी पति ने बुलंदशहर कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी. उसने जानबूझकर कोर्ट में पत्नी का गलत पता दर्ज कराया, ताकि कोई भी समन या वारंट उन तक न पहुंच सके. इसके चलते कोर्ट ने एकतरफा कार्यवाही करते हुए तलाक की डिक्री दे दी थी.

बेटे की चाहत और तंत्र-मंत्र का पहलू
पीड़िता ने अपनी शिकायत में पति की सनक का भी जिक्र किया है. कहा कि आरोपी तंत्र-मंत्र में विश्वास रखता था और केवल बेटा चाहता था. उसने बेटे के जन्म के लिए एक विशिष्ट तिथि और समय तय कर रखा था और पत्नी पर उसी समय प्रसव के लिए दबाव बनाता था.

Advertisement

बेटी के जन्म पर विवाद
जब महिला ने बेटी को जन्म दिया, तो आरोपी ने प्रताड़ना और मारपीट और बढ़ा दी. इसी क्रूरता से तंग आकर पत्नी ने अलग होने का फैसला किया था. देखें VIDEO:- 

क्यों दर्ज हुआ रेप का केस?
कानून के अनुसार, यदि कोई शख्स किसी महिला को धोखे में रखकर शारीरिक संबंध बनाता है, तो यह कृत्य रेप की श्रेणी में आता है. महिला थाने में पदस्थ SI मोनिका सिंह ने बताया कि महिला बैंक मैनेजर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप और प्रताड़ना की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement