शादी जीवन के सबसे अहम फैसलों में से एक होता है. हर कोई चाहता है कि उसकी शादी सबसे अच्छी हो. लड़कियां अपनी शादी तय होने के बाद ये 7 काम जरूर करती हैं.
अपने होने वाले पति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहती हैं. वे उस इंसान के बारे में सबकुछ जानना चाहती हैं जिसके साथ वे जिंदगी बिताने का फैसला कर चुकी हैं.
ससुराल में लड़कियों को अक्सर उनकी खाना बनाने के पैमाने पर तौला जाता है. हर सास की ख्वाहिश होती है कि उसकी बहू बढ़िया खाना पकाए. ऐसे में लड़कियां कुकिंग के बेसिक जरूर सीखती हैं.
लड़कियां शादी तय होने के बाद फैमिली के बाकी सदस्यों के साथ समय बिताना पसंद करती हैं. लड़की के माता-पिता भी अपनी बेटी के साथ समय बिताना पसंद करते हैं.
शादी के पहले लड़कियां दोस्तों के साथ एक बैचलर पार्टी करना पसंद करती हैं. सिंगलहुड को इंजॉय करने के लिए वे दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करना चाहती हैं.
शादी हो इससे पहले ही वे अपने पैसे का हिसाब भी देखती हैं. कामकाजी महिलाएं अपने पति पर निर्भर नहीं रहना चाहती.
शादी के बाद शारीरिक संबंध बहुत आम बात हो जाती है. लेकिन इसके बारे में लड़कियां शादी के पहले ज्यादा से ज्यादा जान लेना चाहती हैं ताकि 'मिलन' की रात वे किसी बात से अंजान ना रहें.