Door Cleaning Tips: घर के दरवाजे हो गए गंदे और काले? बिना रगड़े किचन की इस चीज से लाएं नए जैसी चमक

Door Cleaning Tips: रोजाना इस्तेमाल, धूल-मिट्टी और हाथों से छूने के कारण घर, बाथरूम और किचन के दरवाजे अक्सर काले, चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं. यहां हम आपको कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं. बिना ज्यादा मेहनत और बिना लकड़ी को नुकसान पहुंचाए रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से आप इन्हें झटपट नए जैसा चमका सकते हैं.

Advertisement
ऐसे करें दरवाजों की सफाई (Photo: ITG) ऐसे करें दरवाजों की सफाई (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

Door Cleaning Tips: घर की साफ-सफाई के दौरान अक्सर हमारा ध्यान खिड़कियों और फर्श पर तो जाता है लेकिन दरवाजों की सफाई को हम नजरअंदाज कर देते हैं. बार-बार गंदे हाथों से छूने, तेल-मसालों की चिकनाई और बाहरी धूल-मिट्टी के कारण दरवाजों पर, खासकर हैंडल के आसपास, काली और जिद्दी परत जमा हो जाती है. कई बार इन्हें साधारण पानी या हैवी सर्फ से साफ करने पर लकड़ी का पेंट या पॉलिश खराब होने का डर रहता है, और जिद्दी दाग भी नहीं छूटते.

Advertisement

अगर आपके घर के दरवाजे भी महीनों पुरानी गंदगी के कारण अपनी चमक खो चुके हैं और देखने में भद्दे लग रहे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. महंगे क्लीनर और घंटों की घिसाई के बिना भी दरवाजों को चमकाया जा सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान हैक्स बताएंगे जिससे आपके लकड़ी, प्लाईवुड या लोहे के दरवाजे न सिर्फ चमक उठेंगे बल्कि उनका कोना-कोना पूरी तरह सैनिटाइज और साफ हो जाएगा.

विनेगर और ऑलिव ऑयल (लकड़ी के दरवाजों के लिए):

एक कटोरी में आधा कप सफेद सिरका और आधा कप ऑलिव ऑयल (या नारियल का तेल) मिलाएं. इसे एक स्प्रे बोतल में भर लें. सिरका दरवाजे पर जमी काली मैल और चिपचिपाहट को बिना रगड़े ढीला कर देता है, जबकि तेल लकड़ी को पोषण देकर उसे नई जैसी चमक देता है. इसे स्प्रे करके एक साफ सूती कपड़े से पोंछ लें.

Advertisement

बेकिंग सोडा और लिक्विड डिश सोप:

दरवाजे के कोनों, नक्काशी या हैंडल के पास जहां हाथों की जिद्दी चिकनाई जम जाती है, वहां थोड़ा सा बेकिंग सोडा और लिक्विड सोप का पेस्ट बनाकर लगा दें. 10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर एक पुराने सॉफ्ट टूथब्रश से हल्के हाथों से घुमाएं. सारी काली मैल अपने आप पिघलकर बाहर आ जाएगी. इसके बाद गीले कपड़े से पोंछ दें.

लोहे या स्टील के दरवाजों के लिए नींबू और नमक:

अगर दरवाजा लोहे का है और उस पर जंग या काले दाग लग गए हैं तो आधे कटे नींबू पर थोड़ा सा सादा नमक छिड़कें और उसे दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से फेरें. बिना ज्यादा रगड़े जंग और काले निशान साफ हो जाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »