Rajasthani Baati Recipe: बिना ओवन घर पर ऐसे बनाएं एकदम खस्ता राजस्थानी बाटी, मिनटों में ऐसे होगी तैयार

राजस्थानी थाली की जान 'दाल बाटी' का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन अक्सर लोग ओवन या कंडे न होने की वजह से इसे घर पर बनाने से बचते हैं. आप बिना ओवन के भी बिल्कुल परफेक्ट बाटी तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
बाटी, राजस्थान का मुख्य व्यंजन है. (Photo: AI Generated) बाटी, राजस्थान का मुख्य व्यंजन है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:46 PM IST

Rajasthani dal baati recipe: राजस्थानी खाना अपने टेस्टी और बेहतरीन जायके के लिए पूरी दुनिया में फेमस है. जब भी वहां के पारंपरिक खाने की बात आती है तो उसमें 'दाल बाटी' का नाम सबसे पहले आता है. हालांकि, पारंपरिक रूप से बाटी को कंडे (उपले) की आंच पर या फिर ओवन में सेका जाता है लेकिन किचन में कई बार लोगों के पास ये दोनों चीजें उपलब्ध नहीं हो पातीं. यदि आपका मन भी बाटी खाने का कर रहा है और आपके पास ये दोनों साधन नहीं हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको एयर फ्रायर की मदद से बेहद कम समय में बिल्कुल परफेक्ट और खस्ता बाटी तैयार करना बताएंगे जो काफी खस्ता रहेंगी.

Advertisement

ऐसे तैयार करें बाटी का डो

बाटी बनाने के लिए सबसे जरूरी है उसका आटा सही तरीके से गूंथना. इसके लिए एक बड़े बर्तन में गेहूं का मोटा आटा लें. अब इसमें अजवाइन, सौंफ और साबुत धनिया को हल्का क्रश करके डालें. इसके बाद स्वादानुसार नमक, थोड़ी सी हल्दी पाउडर और मोयन के लिए अच्छा देसी घी मिलाएं. पानी की मदद से एक सख्त आटा गूंथ लें. आटे को थोड़ी देर सेट होने के लिए छोड़ दें और फिर उसकी छोटी-छोटी लोइयां (बॉल्स) बनाकर तैयार कर लें.

एयर फ्रायर में बेक करने का तरीका

जब बाटी की लोइयां तैयार हो जाएं तो उन्हें हल्का सा चप्टा कर दें (हाथ से दबा दें). फिर उन्हें एयर फ्रायर की बास्केट में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें. इस बात का ध्यान रखें कि बाटी को आपस में चिपका कर न रखें ताकि वे हर तरफ से अच्छी तरह सिक सकें.

Advertisement

अब एयर फ्रायर को 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर सेट करें और बाटी को लगभग 20 मिनट के लिए एयर फ्राई होने दें. जब बाटी का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और उनमें हल्के क्रैक्स (दरारें) दिखने लगें, तो समझें आपकी बाटी परफेक्ट सिक चुकी है. इसे बाहर निकालें और गर्मागर्म देसी घी में अच्छी तरह डुबोएं.

दाल के साथ करें सर्व

बाटी का असली मजा पंचमेल या उड़द-चना दाल के साथ आता है. उड़द और चना दाल को अच्छी तरह उबाल लें. एक पैन में तेल या घी गरम करके जीरा, राई, लौंग, काली मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, लहसुन और टमाटर का तड़का तैयार करें. इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसाला भूनें.

उबली हुई दाल को इस तड़के में मिलाएं और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गर्मागर्म बाटी, चटनी और प्याज के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »