How to use Lemon Peel: कूड़ा समझ फेंक तो नहीं रहे नींबू के छिलके, ऐसे करें इस्तेमाल, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

नींबू के छिलके अक्सर हम बेकार समझकर फेंक देते हैं लेकिन इनमें विटामिन C और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा रस से भी ज्यादा हो सकती है. चेहरे पर गुलाबी निखार पाने के लिए आप इनका इस्तेमाल कई शानदार तरीकों से कर सकते हैं.

Advertisement
ऐसे करें नींबू के छिलके का इस्तेमाल (Photo: ITG) ऐसे करें नींबू के छिलके का इस्तेमाल (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

नींबू का रस तो हम सेहत और स्वाद के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन इसके छिलकों को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं. क्या आप जानते हैं कि जिस निखार के लिए आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते हैं वो राज इन छिलकों में ही छिपा है. विटामिन-C और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर नींबू के छिलके आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं.

Advertisement

बेहद फायदेमंद हैं नींबू के छिलके

अगर आप भी चेहरे पर वह खास गुलाबी निखार और कुदरती चमक चाहते हैं तो इन छिलकों को फेंकने की गलती न करें. आइए जानते हैं कैसे आप इनका सही इस्तेमाल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं. यहां हम आपको इसके कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिनसे आप नींबू के छिलकों का यूज कई कामों में कर सकते हैं.

1. चेहरे के लिए नींबू के छिलके के फायदे
नेचुरल ब्लीच: यह त्वचा के दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है.

गुलाबी निखार: यह स्किन के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.

डेड स्किन हटाना: छिलके का पाउडर एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर का काम करता है.

इसे ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल 
आप छिलकों का लेमन पील पाउडर फेस पैक बना सकते हैं. इसके लिए नींबू के छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें. अब 1 चम्मच पाउडर में 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं. इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें.

Advertisement

छिलके से मसाज

ताजे नींबू के छिलके के अंदरूनी हिस्से पर थोड़ी सी चीनी या शहद छिड़कें.

इसे हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें. यह आपकी त्वचा से टैनिंग हटाकर उसे सॉफ्ट बनाएगा.

स्किन टोनर बनाएं

नींबू के छिलकों को पानी में उबाल लें और फिर उस पानी को ठंडा होने दें. इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रखें. रात को सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाएं, इससे चेहरे की सुस्ती दूर होगी.

ध्यान रखें ये बातें
नींबू का इस्तेमाल करने के तुरंत बाद धूप में न निकलें. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. नींबू के छिलके के साथ हमेशा शहद या दही जैसी ठंडी चीजें मिलाएं ताकि जलन न हो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement