Chilled Watermelon Tomato Soup: गर्मी में रोज पिएं तरबूज-टमाटर का चिल्ड सूप, शरीर को मिलेगी ठंडक, नोट करें रेसिपी

गर्मी और लू से हाल बेहाल है और तेज धूप के बाद लोग कुछ ठंडा पीते हैं, लेकिन अगर आप कुछ हेल्दी ऑप्शन देख रहे हैं. तो आपके लिए तरबूज और टमाटर का यह पारंपरिक ठंडा सूप (गजपाचो) एकदम बेस्ट रहने वाला है, क्योंकि यह शरीर को हाइड्रेट करने के साथ स्किन को भी ग्लोइंग बनाता है. आइए आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.

Advertisement
टमाटर-तरबूज स्किन के लिए भी अच्छे होते हैं. (PHOTO:ITG/AI) टमाटर-तरबूज स्किन के लिए भी अच्छे होते हैं. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:39 PM IST

Chilled Watermelon Tomato Soup: रायता, कोल्ड ड्रिंक्स और शरबत गर्मियों में लोग ज्यादातर पीते हैं, क्योंकि इनसे शरीर को ठंडक मिलती है. इनके अलावा जूस इस सीजन में सबसे ज्यादा लोग पीते हैं और आपने तरबूज और टमाटर का जूस भी पिया होगा. मगर क्या आपने कभी तरबूज और टमाटर का ठंडा-ठंडा सूप पिया है, जिसे टमाटर और तरबूज गजपाचो भी कहते हैं. 

Advertisement

गजपाचो  स्पेन और पुर्तगाल का एक पारंपरिक ठंडा सूप होता है, जिसे नाश्ते में या डिनर से पहले सर्व किया जाता है. उत्तरी भारत में जिस तरह गर्मी अपने प्रचंड रूप में हैं, उसमें शरीर को ठंडक देने के लिए ठंडे सूप से बेहतर कुछ नहीं है. साथ ही अगर सूप तरबूज और टमाटर का हो, तो सेहत को डबल फायदा मिलेगा. यह दोनों ही हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं और तरबूज को तो खासतौर पर गर्मी के दिनों में ही खाया जाता है.

तेज धूप और लू के कारण शरीर की सारी एनर्जी खत्म हो जाती है तो कुछ ऐसा हेल्दी पीने का मन करता है जो बॉडी को फौरन रिफ्रेश और हाइड्रेट कर दे. ऐसे में तरबूज और टमाटर का सूप एक परफेक्ट चॉइस है.इस सूप को पकाने की झंझट नहीं होती, यह एक तरह का कोल्ड सूप है, जो मिनटों में तैयार हो जाता है.

Advertisement

क्यों खास है यह सूप?

तरबूज में लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है, जो चिलचिलाती गर्मी में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता. टमाटर और तरबूज दोनों ही लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, यह स्किन को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाता है और स्किन पर नेचुरल ग्लो लाता है. इस सूप में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, इसे पीने के बाद लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं. गर्मी में इस सूप में पीने से पेट ठंडा रहता हैं और डाइजेशन को सुधारता है. 

तरबूज-टमाटर सूप के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • तरबूज के टुकड़े: 2 कप (बीज निकले हुए)
  • टमाटर: 2 बड़े (बारीक कटे हुए)
  • पुदीने के पत्ते: 8-10 
  • नींबू का रस: 1 चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • काला नमक और काली मिर्च पाउडर: स्वादानुसार
  • बर्फ के टुकड़े

स्टेप बॉय स्टेप ऐसे बनाएं सूप 

  1. सबसे पहले तरबूज के टुकड़े, कटे हुए टमाटर और फ्रेश पुदीने के पत्तों को मिक्सी में अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें. 
  2. जब स्मूद प्यूरी बन जाए तो आप इसको छान भी सकते हैं. फिर प्यूरी को एक बड़े बाउल में निकाल कर रख दें.
  3. उसके बाद इसमें नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और कुटी हुई काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. 
  4. सूप को 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. सर्व करते समय ऊपर से पुदीने की पत्ती और तरबूज के छोटे क्यूब्स से गार्निश करें. 
  5. अगर आपको बनाते ही पीना है तो आप मिक्सी में प्यूरी बनाते समय ही इसमें कुछ आइस क्यूब्स भी डाल सकते हैं.

इस चिलचिलाती गर्मी में कोल्ड ड्रिंक्स या एयरेटेड ड्रिंक्स की जगह इस नेचुरल, केमिकल-फ्री और सुपर हेल्दी तरबूज-टमाटर के सूप पीने से आपको अंदर से कूल और बाहर से एनर्जेटिक महसूस होगा. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »