Jodhpuri Mirchi Vada: समोसे-पकौड़े खाकर हो गए बोर? अब चाय के साथ बनाएं चटपटा मिर्ची वड़ा, देखते ही मुंह में आएगा पानी

शाम का नाश्ता हो या फिर बारिश में चाय के साथ गरमा-गरम कुछ खाना हो, हर किसी के दिमाग में पहला ख्याल पकौड़ों का ही आता है लेकिन अगर आप भी आलू-प्याज के पकौड़े खाकर बोर हो चुके हैं तो यहां हम आपको जोधपुर का मिर्ची वड़ा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. ये आपके मुंह का स्वाद भी बदलेगा और इसे बनाना भी आसान है.

Advertisement
मिर्ची वड़ा (Photo: ITG) मिर्ची वड़ा (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

Jodhpuri Mirchi Vada: गरमा-गरम चाय के साथ पकौड़े खाना भला किसे पसंद नहीं लेकिन अगर आप भी हर बार चाय के साथ आलू या प्याज के पकौड़े खाते हैं तो आज हम आपको बताएंगे क्रिस्पी और तीखे जोधपुरी मिर्ची वड़े की रेसिपी. मोटी और कम तीखी हरी मिर्च के अंदर चटपटा आलू का मसाला भरकर, बेसन के गाढ़े घोल में डुबोकर जब इसे डीप फ्राई किया जाता है तो बनता है जोधपुरी मिर्ची वड़ा. यह स्वाद में इतना लाजवाब होता है कि खाने वाला बस खाता ही रह जाए और हां तीखेपन की फिक्र बिल्कुल छोड़ दीजिए क्योंकि ये खाने में चटपटा को लगता है लेकिन इससे आपकी जुबान जलेगी नहीं.

Advertisement

जोधपुरी मिर्ची वड़े का असली मजा तब है जब इसे गरमा-गरम परोसा जाए. इसे बीच में से दो टुकड़ों में काटें. इसके ऊपर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें. इसे तीखी हरी धनिया-पुदीने की चटनी और खट्टी-मीठी इमली की सोंठ के साथ प्लेट में सजाएं. राजस्थान में इसे अक्सर कढ़ी या फिर तली हुई हरी मिर्च और लहसुन की चटनी के साथ भी परोसा जाता है. शाम की कड़क चाय के साथ इसका कॉम्बिनेशन एकदम डेडली है. 

सामग्री (Ingredients)
6 से 8 बड़ी हरी मिर्च (भावनगरी या कम तीखी वाली मिर्ची ही लें) 

4 उबले और मैश किए हुए आलू

बेसन: 1.5 कप

अजवाइन: 1/2 छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर: 1 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच

अमचूर पाउडर या चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच

सौंफ और खड़ा धनिया (दरदरा कुटा हुआ): 1 बड़ा चम्मच

Advertisement

बारीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च: स्वादानुसार

नमक और हींग: स्वादानुसार

तेल: तलने के लिए

बनाने का तरीका 
सबसे पहले बड़ी हरी मिर्चों को धोकर पोंछ लें. बीच में से एक लंबा चीरा लगाएं और चम्मच की मदद से उसके अंदर के सारे बीज और नसें निकाल लें. इससे मिर्च का तीखापन पूरी तरह खत्म हो जाएगा.

एक पैन में एक चम्मच तेल गरम करें. इसमें हींग, दरदरा कुटा सौंफ-धनिया डालें. अब इसमें मैश किए हुए आलू, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और नमक डालकर 3-4 मिनट तक अच्छे से भून लें. आखिर में हरा धनिया मिलाकर मसाले को ठंडा होने दें.

एक बाउल में बेसन, अजवाइन, थोड़ी सी हल्दी, नमक और एक चुटकी हींग मिलाएं. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा और स्मूथ घोल तैयार करें. घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा, ताकि मिर्च पर अच्छी कोटिंग आ सके.

अब तैयार आलू के मसाले को चीरा लगी हुई हरी मिर्चों के अंदर अच्छी तरह दबा-दबाकर भर दें.

कढ़ाई में तेल गरम करें. भरी हुई मिर्च को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोएं (डंठल पकड़कर घुमाएं ताकि बेसन सब तरफ लग जाए) और गरम तेल में डाल दें. मध्यम आंच पर इसे सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »