Homemade Keratin Cream For Hair: बालों को खूबसूरती से जोड़कर देखा जाता है और यही वजह है कि हर चाहता है कि उसके बाल लंबे, घने और शाइनी हो. मगर रोजाना धूल मिट्टी, प्रदूषण और गलत लाइफस्टाइल की वजह से बाल गिरने लग जाते हैं और फ्रिजी भी हो जाते हैं. कई बार बाल इस कदर ड्राई हो जाते हैं कि उनको सुलझाने में ही काफी हेयरफॉल हो जाता है. ड्राई बालों को सिल्की बनाने के लिए लोग पार्लर से महंगा स्पा, केराटिन करवाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद फिर से धूल-मिट्टी की वजह से फिर से पहले जैसे हो जाते हैं.
अगर आपके बाल भी रूखे और बेजान हैं तो आप घर पर ही आसानी से केराटिन क्रीम बना सकते हैं, जिसके लिए आपको हजारों रुपये भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे. केराटिन करवाने के लिए लोग कुछ महीनों में पार्लर के चक्कर काटते हैं, लेकिन इस क्रीम को बनाने के बाद आपका पैसा और समय दोनों ही बच जाएंगे, इसके साथ ही यह नेचुरल चीजों से बनता है तो इससे बालों को कोई नुकसान भी नहीं होता है.
आइए इस आर्टिकल में हम आपको घर पर ही केराटिन क्रीम बनाने का आसान तरीका बताते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में न तो ज्यादा मेहनत लगती हैं और न ही कोई महंगा प्रोडक्ट खरीदना पड़ता है. इसको आप लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं, जिससे जब आपका मन हो आप खुद ही घर पर केराटिन कर लें.
15 से 20 सूखे अपराजिता के फूल
2 चम्मच मेथी दाना
2 चम्मच चावल
2 चम्मच अलसी के बीज
पानी
1 चम्मच एलोवेरा जेल
2 विटामिन E की कैप्सूल
बालों को धोने के बाद इस जेल को लेंथ पर इसको लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर साफ पानी से हेयरवॉश कर लें. इससे आपके बाल बिना किसी महंगे ट्रीटमेंट के सॉफ्ट, सिल्की और स्मूद होने जाएंगे.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी क्रीम को सीधे बालों में लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करके देखें. जिन लोगों को एलर्जी होती है, वो कुछ भी लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क