बिहार के समस्तीपुर में निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु पर निर्माण कार्य के दौरान स्लैब का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया. घटना में पांच मजदूर घायल हुए, जिनमें तीन को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सीएफटी मशीन में तकनीकी खराबी के बाद यह हादसा हुआ. मामले की जांच जारी है.