Chukandar Dal Dhokli: दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? आज ही बनाएं गुजराती स्टाइल चुकंदर दाल ढोकली, स्वाद रहेगा याद

गर्मियों के लंच के लिए चुकंदर दाल ढोकली एक बेहतरीन, हल्की और झटपट बनने वाली वन-पॉट मील है. तूर दाल के प्रोटीन और चुकंदर के आयरन से भरपूर यह गुजराती डिश स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. कम तेल में बनी इस रेसिपी को आज ही ट्राई करें.

Advertisement
चुकंदर में भरपूर आयरन मौजूद होता है. (PHOTO:AI) चुकंदर में भरपूर आयरन मौजूद होता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:11 PM IST

Chukandar Dal Dhokli Recipe: आज दोपहर के खाने में क्या बनेगा, यह टेंशन सबको परेशान करती है. रोजाना सिंपल दाल-सब्जी भी खाकर बोर हो जाते हैं और गर्मी में तो यह मुश्किल और बढ़ जाती है. क्योंकि चिलचिलाती गर्मी के दिनों में रसोई में थोड़ी देर भी ठहरा नहीं जाता है. अगर आप इस मौसम में कुछ हल्का, टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश की तलाश में हैं तो अब आपकी वो तलाश खत्म होने जा रही है.

Advertisement

अब आपको दो-दो चीजें बनाने की जरूरत नहीं है, एक ही डिश बनाकर आप मजे से गर्मियों में खा सकते हैं. हेल्दी, टेस्टी के साथ यह डिश एक पूरी मील है, जिसे गुजरात में सबसे ज्यादा खाया जाता है, इसका नाम चुकंदर दाल ढोकली है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं किगुजराती स्टाइल चुकंदर दाल ढोकली कैसे बनाते हैं.

चुकंदर की प्राकृतिक मिठास, प्रोटीन से भरपूर दाल और मसालों की खुशबू मिलकर इस डिश को खास बना देते हैं. अच्छी बात यह है कि इसे बहुत कम तेल में बनाया जा सकता है, जिससे टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती है. 

चुकंदर दाल ढोकली बनाने के लिए सामग्री

  • तूर दाल: 1/2 कप
  • पानी: आवश्यकतानुसार
  • नमक और हल्दी: स्वादानुसार
  • नींबू का रस
  • गुड़
  • घी या तेल: 1 बड़ा चम्मच
  • राई और जीरा: 1/2 - 1/2 छोटा चम्मच
  • कटी हुई हरी मिर्च और अदरक: 1 बड़ा चम्मच
  • हींग: एक चुटकी
  • कढ़ी पत्ता 
  • लौंग-दालचीनी
  • गेहूं का आटा: 1 कप
  • बेसन: 1 बड़ा चम्मच
  • चुकंदर: 1 छोटा (पीसा हुआ या जूस)
  • अजवाइन: 1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च
  • हल्दी
  • नमक 
  • तेल

चुकंदर दाल ढोकली बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, बेसन, अजवाइन, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. अब इसमें 1 चम्मच तेल और चुकंदर का पेस्ट या ताजा चुकंदर का रस डालें. जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए नरम और मुलायम आटा गूंध लें.
  3. तैयार आटे को ढककर करीब 15 मिनट के लिए सेट होने दें. इस दौरान तूर दाल को अच्छी तरह धो लें.
  4. प्रेशर कुकर में पानी, हल्दी और नमक के साथ 3 से 4 सीटी आने तक पका लें. दाल पक जाने के बाद उसे हल्का-सा मैश कर लें ताकि उसका टेक्सचर स्मूद हो जाए.
  5. अब एक गहरे पैन या भगोने में घी गर्म करें. इसमें राई, जीरा, हींग, लौंग, दालचीनी और करी पत्ते डालकर तड़का लगाएं. इसके बाद हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड तक भून लें.
  6. अब तैयार दाल को इसमें डालें और जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं. फिर गुड़, नींबू का रस, नमक और बाकी मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें.दाल को मिडियम फ्लेम पर उबाल आने तक पकने दें.
  7. अब गूंथे हुए आटे की बड़ी लोई बनाकर उसे नॉर्मल रोटी से थोड़ा मोटा बेल लें.चाकू या पिज्जा कटर की मदद से इसे चौकोर या हीरे के आकार के टुकड़ों में काट लें.
  8. जब दाल अच्छी तरह उबलने लगे, तब एक-एक करके ढोकली के टुकड़े उसमें डालें. सभी टुकड़े डालने के बाद फ्लेम स्लो कर दें.
  9. बर्तन को आधा ढककर 10 से 12 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में हल्के हाथ से चलाते रहें ताकि ढोकली आपस में चिपके नहीं. जब ढोकली पूरी तरह नरम और फूली हुई दिखाई देने लगे, तब गैस बंद कर दें.
  10. ऊपर से ताजा कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें और गरमा-गरम चुकंदर दाल ढोकली सर्व करें. 

क्यों खास है चुकंदर दाल ढोकली?

चुकंदर आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. वहीं दाल प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. कम तेल में बनने वाली यह गुजराती डिश पेट भरने के साथ शरीर को जरूरी पोषण भी देती है. लंच या डिनर में इसे एक बार जरूर बनाकर देखें, घर के सभी लोग इसकी तारीफ करते नहीं थकेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »