How to Make besan Raita: फीकी दाल भी लगेगी चटपटी, लंच में बनाएं बेसन गट्टे का ठंडा-ठंडा रायता, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

How to Make besan Raita: अगर आप भी रोज की दाल और सब्जी से बोर हो चुके हैं और लंच में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो खीरा और बूंदी नहीं बल्कि बेसन गट्टे का रायता ट्राई कीजिए. यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
बेसन गट्टे का रायता (Photo: ITG) बेसन गट्टे का रायता (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

गर्मियों के मौसम में अक्सर रोज-रोज वही सब्जियां खाकर मन ऊब जाता है. ऐसे में कुछ ऐसा खाने का दिल करता है जो पेट को ठंडक भी दे और स्वाद में भी लाजवाब हो. अगर आप भी आज वही पुरानी सब्जियां नहीं बनाना चाहते तो ट्राई कीजिए बेसन गट्टे का रायता. अमूमन हम सभी ने बेसन गट्टे की सब्जी तो कई बार खाई है लेकिन इसका रायता आपके खाने का स्वाद चार गुना बढ़ा सकता है. दही की ठंडक और बेसन के गट्टों का तीखा, चटपटा स्वाद जब आपस में मिलते हैं तो उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान और क्विक रेसिपी.

Advertisement

बेसन गट्टे की रायते की रेसिपी के लिए तैयार कर लें ये चीजें

गट्टे बनाने के लिए:

बेसन: 1 कप

हल्दी पाउडर: ¼ छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर: ½ छोटा चम्मच

अजवाइन: ½ छोटा चम्मच

तेल (मोयन के लिए): 1 बड़ा चम्मच

नमक: स्वादानुसार

पानी: गट्टा गूंथने के लिए

रायते के लिए:

ताजा दही: 2 कप (अच्छे से फेंटा हुआ)

भुना जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच

काला नमक: ½ छोटा चम्मच

सादा नमक: स्वादानुसार

बारीक कटा हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच

पुदीना पाउडर या बारीक कटी पुदीना पत्ती: ½ छोटा चम्मच

तड़के के लिए (वैकल्पिक):

तेल या घी: 1 छोटा चम्मच

जीरा: ½ छोटा चम्मच

राई: ¼ छोटा चम्मच

बारीक कटी हरी मिर्च: 1

हींग: एक चुटकी

बनाने का तरीका
एक बर्तन में बेसन छान लें. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन, नमक और एक चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसका एक सख्त आटा गूंथ लें.

Advertisement

गूंथे हुए बेसन से लंबे-लंबे रोल बना लें. एक कड़ाही में दो कप पानी उबालें. जब पानी उबलने लगे तो इन बेसन के रोल्स को पानी में डाल दें और 10-12 मिनट तक मध्यम आंच पर उबलने दें. जब गट्टों पर छोटे-छोटे दाने दिखने लगें तो समझें ये पक चुके हैं. इन्हें निकाल कर ठंडा होने दें और छोटे टुकड़ों में काट लें. आप चाहें तो इसे महीन सेव जैसा आकार भी दे सकते हैं.

एक बड़े बर्तन में दही को व्हिस्कर की मदद से अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें कोई गुठली न रहे. अब इसमें काला नमक, सादा नमक, भुना जीरा पाउडर और पुदीना पाउडर डालकर मिलाएं.

कटे हुए बेसन के गट्टों को तैयार दही में डाल दें. अगर आप चाहें तो गट्टों को दही में डालने से पहले एक चम्मच तेल में हल्का सा फ्राई या शैलो फ्राई भी कर सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाता है.

एक छोटे पैन में घी या तेल गर्म करें. इसमें हींग, जीरा, राई और हरी मिर्च डालकर चटकाएं. इस तड़के को तुरंत रायते के ऊपर डाल दें और ढक दें.

ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सजाएं. आपका टेस्टी बेसन गट्टा रायता तैयार है. इसे पुलाव, पराठे या सादी रोटी के साथ ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement