Badam Ragda Thandai: गर्मियों में बनाकर पिएं 'बादाम रगड़ा ठंडाई', पहलवानों की तरह मिलेगी ताकत, बॉडी भी रहेगी चिल्ड!

जून की चिलचिलाती गर्मी और लू से बचने के लिए हरियाणा के पहलवानों की पसंदीदा बादाम रगड़ा ठंडाई एक बेहतरीन देसी ड्रिंक है. बादाम, सौंफ, खसखस और इलायची से तैयार यह पारंपरिक ठंडाई न सिर्फ शरीर को अंदर से ठंडक देती है, बल्कि आपकी एनर्जी, डाइजेशन और याददाश्त को भी बूस्ट करती है.

Advertisement
बादाम खाना हेल्थ के लिए बेहतर होते हैं. (PHOTO:AI) बादाम खाना हेल्थ के लिए बेहतर होते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

Badam Ragda Thandai: जून की तपती गर्मी में कुछ भी खाने का मन नहीं करता है, इस समय बस ऐसी ठंडा-ठंडा जूस, शरबत, छाछ और लस्सी की तरफ ही हाथ जाते है. चिलचिलाती धूप से आन के बाद तो खासतौर पर सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली चीजों की तरफ ही हाथ जाते हैं. हरियाणा के खाने के साथ दूध, दही, लस्सी और छाछ खूब खाए-पिए जाते हैं, क्योंकि वहां के अक्सर घरों में लोग खेल-कूद के साथ-साथ पहलवानी भी करते हैं. 

Advertisement

भीषण गर्मी में हरियाणा के पहलवान अपने शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए खास देसी ड्रिंक पीते हैं. 
बादाम, सौंफ, काली मिर्च, खसखस और इलायची जैसे पौष्टिक मसालों से तैयार यह ठंडाई न सिर्फ शरीर को ठंडक देती है, बल्कि एनर्जी भी बढ़ाती है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी और गर्मियों में इसे पीने के फायदे.

बादाम रगड़ा ठंडाई बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • बादाम – 1 कप
  • सौंफ – 2 बड़े चम्मच
  • खसखस – 2 बड़े चम्मच
  • काली मिर्च – 8-10 दाने
  • हरी इलायची – 4-5
  • गुलाब की सूखी पंखुड़ियां – 2 बड़े चम्मच
  • चीनी या मिश्री 
  • ठंडा दूध – 1 लीटर
  • केसर – कुछ रेशे 
  • बर्फ के टुकड़े

बादाम रगड़ा ठंडाई बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले बादाम, सौंफ, खसखस और काली मिर्च को 5-6 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें.
  2. उसके बाद इनको पानी से निकाल लें, बादाम का छिलका उतारकर सभी चीजों को गुलाब की पंखुड़ियों और इलायची के साथ पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
  3. एक बड़े बर्तन में ठंडा दूध लें और उसमें तैयार पेस्ट मिला दें. अब इसमें मिश्री या चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटें.
  4. ठंडाई को छलनी या मलमल के कपड़े से छान लें. ऊपर से केसर और बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

गर्मियों में बादाम रगड़ा ठंडाई पीने के फायदे

सौंफ, खसखस और गुलाब की पंखुड़ियां शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करती हैं. यह लू और गर्मी से राहत दिलाने वाला प्राकृतिक ड्रिंक है.

Advertisement

बादाम में मौजूद हेल्दी फैट, प्रोटीन और विटामिन ई शरीर को लंबे समय तक ताकत पहुंचाते हैं.

सौंफ और काली मिर्च डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती हैं. इससे पेट हल्का रहता है और गैस या अपच की समस्या कम हो सकती है.

बादाम को ब्रेन फूड माना जाता है. इसका नियमित सेवन याददाश्त और एकाग्रता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

गर्मियों में पसीने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है. ठंडाई शरीर को तरोताजा रखने और हाइड्रेशन बनाए रखने में सहायक हो सकती है.

ध्यान रखने वाली बातें

डायबिटीज के मरीज चीनी की जगह सीमित मात्रा में मिश्री या शुगर-फ्री ऑप्शन इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि ज्यादा चीनी से कैलोरी बढ़ सकती है, इसलिए संतुलित मात्रा में ही पिएं. अगर किसी चीज से एलर्जी हो तो इसे पीने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »