Kitchen Cleaning Tips: किचन में लाइट के स्विच और बोर्ड पर लग गए हैं तेल के जिद्दी दाग, ऐसे साफ करें चिपचिपाहट

रसोई के चिपचिपे और काले पड़ चुके लाइट स्विच को साफ करने के लिए पानी के बजाय रबिंग अल्कोहल या सिरके के घोल का सही इस्तेमाल करने से वो पूरी तरह साफ हो सकते हैं.

Advertisement
बिजली के गंदे बोर्ड को साफ करने के कुछ सुरक्षित तरीके भी हैं. (Photo: AI Generated) बिजली के गंदे बोर्ड को साफ करने के कुछ सुरक्षित तरीके भी हैं. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

How to clean kitchen light switches: किचन में खाना बनाते समय तेल और मसालों की भाप उड़कर दीवारों और कैबिनेट के साथ-साथ लाइट के स्विच और बोर्ड पर भी जम जाती है. रोज-रोज तेल के धुएं और गंदे हाथों के संपर्क में आने से ये बोर्ड इतने चिपचिपे और काले हो जाते हैं कि इन्हें छूने में भी हिचकिचाहट होती है. बिजली का बोर्ड होने के कारण लोग इसे पानी से साफ करने से कतराते हैं जिससे यह गंदगी समय के साथ और भी जिद्दी हो जाती है. लेकिन कुछ आसान और सुरक्षित घरेलू तरीकों की मदद से इस चिपचिपाहट को चुटकियों में दूर कर सकते हैं.

Advertisement

सबसे पहले बरतें सुरक्षा

बिजली के बोर्ड की सफाई करते समय सुरक्षा सबसे जरूरी है. सफाई शुरू करने से पहले घर का मेन स्विच या उस कमरे का एमसीबी (MCB) जरूर बंद कर दें. इसके अलावा पैरों में रबर की चप्पल पहनें और हाथों में सूखे ग्लव्स पहनें. सफाई के लिए कभी भी बहुत ज्यादा गीले कपड़े या सीधे लिक्विड स्प्रे का इस्तेमाल न करें.

रबिंग अल्कोहल है सबसे बेस्ट ऑप्शन

इलेक्ट्रिक आइटम्स की सफाई के लिए रबिंग अल्कोहल या इसोप्रोपिल अल्कोहल को सबसे सुरक्षित और असरदार माना जाता है. Eaton की क्लीनिंग गाइडलाइंस के मुताबिक, इलेक्ट्रिक डिवाइसेज पर कभी भी सीधे लिक्विड स्प्रे नहीं करना चाहिए.

इसकी बजाय सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े या कॉटन बॉल पर थोड़ा सा रबिंग अल्कोहल लें और उससे धीरे-धीरे स्विचबोर्ड को पोंछें. यह तेल की भारी परत को तुरंत काट देता है और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह बहुत जल्दी हवा में उड़ जाता है जिससे शॉर्ट सर्किट का खतरा नहीं रहता.

Advertisement

सिरका और लिक्विड सोप का फॉर्मूला

अगर आपके पास रबिंग अल्कोहल नहीं है तो आप घर में मौजूद सफेद सिरका और डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल कर सकते हैं. ब्रिटिश क्लीनिंग एक्सपर्ट वेबसाइट Bio-D के अनुसार, एक कटोरी में थोड़ा सा गुनगुना पानी लें और उसमें कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड और एक चम्मच सफेद सिरका मिलाएं.

फिर एक कपड़े को इस मिक्स्चर में डुबोएं और उसे अच्छी तरह निचोड़ लें (कपड़े में बिल्कुल भी पानी नहीं टपकना चाहिए). इस हल्के नम कपड़े से बोर्ड और स्विच को साफ करें. कोनों की जमी गंदगी को हटाने के लिए आप एक पुराने टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं.

बोर्ड को अच्छी तरह सुखाना है जरूरी

सफाई पूरी होने के बाद, पूरे बोर्ड को एक बिल्कुल सूखे और साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें. जब आपको पूरा भरोसा हो जाए कि बोर्ड और उसके आसपास की जगह पूरी तरह सूख चुकी है, तभी मेन पावर सप्लाई को दोबारा ऑन करें. इस आसान तरीके से आपका किचन बोर्ड बिना किसी खतरे के बिल्कुल नए जैसा चमक उठेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »