Hand Blender Uses: सिर्फ लस्सी-स्मूदी ही नहीं, हैंड ब्लेंडर से मिनटों में निपटाएं रसोई के ये 5 मुश्किल काम; शेफ पंकज भदौरिया ने बताए अनोखे हैक्स

Hand Blender Uses: रसोई में धूल खा रहे हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल सिर्फ शेक बनाने ही नहीं है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने हैंड ब्लेंडर के 5 ऐसे अनोखे और स्मार्ट इस्तेमाल बताए हैं, जो मलाई से मक्खन निकालने और मसाला पीसने जैसे आपके मुश्किल कामों को मिनटों में आसान बना देंगे.

Advertisement
हैंड ब्लेंडर को आप थोड़ी मात्रा में मसाले पीसने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG) हैंड ब्लेंडर को आप थोड़ी मात्रा में मसाले पीसने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:02 AM IST

Hand Blender Uses: रोसई में कई ऐसे इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स होते हैं, जिन्हें कभी-कभार इस्तेमाल किया जाता है. इन्हीं में से एक हैंड ब्लेंडर है. इसे अक्सर सिर्फ लस्सी, मिल्कशेक या स्मूदी बनाने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है. कई घरों में तो ये महीनों तक दराज में पड़ा रहता है क्योंकि लोगों को लगता है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ ड्रिंक्स बनाने के लिए ही किया जाता है. अगर आपके घर में भी ऐसा ही होता है, तो आप इसके कमाल के इस्तेमालों से अनजान हैं.  

Advertisement

क्या आप जानते हैं कि ये छोटा सा किचन गैजेट कई ऐसे काम भी कर सकता है जिनके लिए आमतौर पर अलग-अलग गैजेट्स की जरूरत पड़ती है? आप इसकी मदद से रसोई के कई कामों को मिनटों में पूरा कर सकते हैं. हैंड ब्लेंडर आपकी रसोई के एक-दो नहीं बल्कि 5 कामों को बेहद आसान बना सकता है. अगर आपके घर में भी हैंड ब्लेंडर मौजूद है, तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने उसके 5 स्मार्ट और अनोखे इस्तेमाल बताए हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

1. गर्म सूप और ग्रेवी को सीधे बाउल में करें ब्लेंड: अगर आपको सूप, दाल या ग्रेवी को स्मूद बनाना है तो अब उसे ठंडा करके मिक्सर जार में डालने की जरूरत नहीं है. हैंड ब्लेंडर की मदद से आप सीधे बाउल या पैन में ही गर्म मिश्रण को ब्लेंड कर सकते हैं. इससे समय भी बचता है और बर्तन भी कम गंदे होते हैं.

Advertisement

2. थोड़ी मात्रा में मसाले और लहसुन पीसने के लिए करें इस्तेमाल: कई बार सिर्फ 2-3 इलायची, कुछ लहसुन की कलियां या थोड़ी सी हरी मिर्च पीसनी होती है. ऐसे में बड़ा मिक्सर निकालना झंझट भरा काम लग सकता है. उस वक्त हैंड ब्लेंडर कम मात्रा में मसालों से लेकर लहसुन तक को आसानी से पीस सकता है और आपका काम मिनटों में हो जाता है.

3. मलाई से मिनटों में निकालें मक्खन: घर में जमा हुई मलाई से मक्खन निकालना पहले काफी मेहनत वाला काम लगता है. लेकिन हैंड ब्लेंडर की मदद से ये काम बहुत आसान हो जाता है. जहां पहले इसमें काफी समय लगता था, वहीं हैंड ब्लेंडर की मदद से आप केवल एक-दो मिनट में मलाई से मक्खन निकाल सकते हैं.

4. घर पर बनाएं क्रीमी मेयोनीज और दूसरी सॉसेज: बहुत से लोग नहीं जानते कि हैंड ब्लेंडर की मदद से आप मेयोनीज, गार्लिक सॉस और कई तरह के स्प्रेड्स भी तैयार कर सकते हैं. कुछ सेकंड सारे इंग्रेडिएंट्स को ब्लेंड करने से आपको बाजार जैसी स्मूद और क्रीमी मेयोनीज घर पर ही मिल सकती है.

5. मिल्कशेक, लस्सी और स्मूदी के लिए तो है ही परफेक्ट: हैंड ब्लेंडर को आप मिल्कशेक, लस्सी और स्मूदी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. ये इस्तेमाल ज्यादातर घरों में किया जाता है. ये फलों, दही और दूध को कुछ ही सेकंड में अच्छी तरह ब्लेंड कर देता है, जिससे ड्रिंक का टेक्शचर एकदम स्मूद हो जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »