Egg storage tips: फ्रिज में अंडे रखने की सुरक्षित जगह कौन सी? उसका दरवाजा या अंदर की शेल्फ

ज्यादातर लोग फ्रिज के दरवाजे में बने एग ट्रे में अंडे स्टोर करते हैं, लेकिन यह आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंडों को कहां स्टोर करना चाहिए, इस बारे में जानना जरूरी है.

Advertisement
फ्रिज में गलत तरीके से अंडे रखने की जगह सही होनी चाहिए. (Photo: ITG) फ्रिज में गलत तरीके से अंडे रखने की जगह सही होनी चाहिए. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST

Egg storage tips: अंडे को सुपरफूड कहा जाता है और ये एक प्रोटीन का काफी अच्छा और सस्ता सोर्स होता है. इसलिए अक्सर लोग नाश्ते, लंच, स्नैक्स या डिनर में अंडे को शामिल करते हैं. इसके लिए वे अंडे को एक साथ खरीदकर ले आते हैं और फ्रिज में रख देते हैं. हालांकि अंडे स्टोर करने का सही तरीका सिर्फ उन्हें फ्रिज में रखना नहीं, बल्कि सही जगह रखना भी है. दरवाजे वाली ट्रे सुविधाजनक लग सकती है लेकिन यही सबसे बड़ा तापमान जोखिम बन सकती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंडों को फ्रिज में कौन सी जगह रखनी चाहिए, शेल्फ पर या दरवाजे पर, इस बारे में जान लीजिए.

तापमान का उतार-चढ़ाव है खतरनाक

Advertisement

एक्सपर्ट्स का मानना है, फ्रिज का दरवाजा पूरे फ्रिज का सबसे गर्म हिस्सा होता है. दरअसल, जब भी आप पानी निकालने या कोई सामान लेने के लिए फ्रिज खोलते हैं तो बाहर की गर्म हवा सबसे पहले दरवाजे पर रखे सामान से टकराती है. यदि आप अंडे को फ्रिज के दरवाजे में रखते हैं तो तापमान में होने वाला यह लगातार बदलाव अंडों के बाहरी शेल पर मॉइश्चर यानी नमी पैदा कर देता है. इस नमी की वजह से अंडों के अंदर बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपने लगते हैं जो उन्हें खाने लायक नहीं छोड़ते.

बैक्टीरिया का बढ़ जाता है खतरा
अंडों के साथ सबसे बड़ा रिस्क साल्मोनेला (Salmonella) नाम के बैक्टीरिया का होता है. दरअसल, जब अंडों को सही और स्थिर तापमान नहीं मिलता तो साल्मोनेला बैक्टीरिया तेजी से बढ़ने लगता है. यदि ऐसे खराब या संक्रमित अंडों का सेवन कर लिया जाए तो फूड प्वाइजनिंग, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. यही वजह है कि फूड एक्सपर्ट्स फ्रिज के दरवाजे में अंडे रखने की सलाह नहीं देते.

Advertisement

अंडे स्टोर करने की सही जगह कौन सी है?
अंडों को लंबे समय तक फ्रेश और सुरक्षित रखने के लिए उन्हें फ्रिज के सबसे अंदरूनी हिस्से यानी मिडल या लोअर शेल्फ पर रखना चाहिए. फ्रिज के अंदर का तापमान हमेशा एक जैसा और ठंडा बना रहता है. अंडे रखने का सबसे बेस्ट तरीका यह है कि बाजार से जिस कार्डबोर्ड कार्टन (अंडे के क्रेड) में अंडे आते हैं, उन्हें उसी में रखकर फ्रिज की शेल्फ पर अंदर की तरफ रख दें. इससे अंडे फ्रिज की दूसरी चीजों की महक भी नहीं सोखते.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »