Advertisement

लाइफस्टाइल न्यूज़

रणदीप-लिन ने बेटी का रखा ये यूनिक नाम, आप भी अपनी लाडली के लिए चुनें ये मॉडर्न Baby Girl Names

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST
  • 1/8

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम इन दिनों अपने पेरेंटहुड को लेकर चर्चा में हैं. कपल ने 10 अप्रैल को अपनी बेटी के नाम से पर्दा हटा दिया है और सोशल मीडिया पर उसकी पहली झलक के साथ ही उसका नाम रिवील किया. उन्होंने अपनी बेटी के लिए जो यूनिक नाम चुना है,जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.कपल ने जो अपनी बेटी का नाम रखा है वो नए पेरेंट्स को भी इंस्पायर किया है.

(PHOTO: Instagram@randeephooda/pixel)

  • 2/8

रणदीप हुड्डा ने अपनी बेटी का नाम न्योमिका (Nyomica) रखा है, जो बेहद यूनिक और लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.इस नाम ने सोशल मीडिया पर आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया और यह तेजी से ट्रेंड करने लगा है. न्योमिका नाम का अर्थ ‘दिव्य कृपा’, ‘स्वतंत्रता’ और ‘आसमान की तरह असीम’ होता है. 

(PHOTO: Instagram@randeephooda)

  • 3/8

आज के समय में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी का नाम सबसे अलग और खास हो. एक अच्छा नाम बच्चे की पहचान बनाता है और उसकी पर्सनैलिटी पर भी असर डालता है, इसलिए अब ट्रेडिशनल नामों के साथ-साथ मॉडर्न और फ्यूजन नामों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. अगर आप भी अपनी बेटी के लिए कुछ नया और हटके नाम ढूंढ रहे हैं, तो ये ऑप्शन्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं.

(PHOTO: Instagram@randeephooda)

Advertisement
  • 4/8

आद्विका 

आद्विका का अर्थ है अद्वितीय, यानी जिसका कोई दूसरा न हो, यह नाम उन पेरेंट्स के लिए परफेक्ट है जो अपनी बेटी को सबसे अलग पहचान देना चाहते हैं. यह नाम मॉडर्न, यूनिक और बेहद खास फील देता है, जो आजकल काफी ट्रेंड में है.

(PHOTO: Adobe Stock Images)

  • 5/8

मायरा 
मायरा नाम का मतलब होता है प्यारी, प्रिय और खुशहाल जीवन जीने वाली, यह नाम सुनने में बहुत सॉफ्ट और मॉडर्न लगता है, इसलिए नए जमाने के पेरेंट्स इसे काफी पसंद करते हैं और यह नाम हर उम्र में अच्छा और स्टाइलिश महसूस होता है.

(PHOTO: Adobe Stock Images)

  • 6/8

इनाया 

इनाया का अर्थ है भगवान की कृपा या भगवान का अनमोल तोहफा, यह नाम मुस्लिम और मॉडर्न दोनों कैटेगरी में काफी पॉपुलर है, इसका उच्चारण आसान है और इसका मतलब इतना खूबसूरत है कि हर माता-पिता अपनी बेटी के लिए इसे चुनना पसंद करते हैं.

(PHOTO: Adobe Stock Images)

Advertisement
  • 7/8

आरिका 

यह नाम बहुत ही खूबसूरत और यूनिक है, जिसका अर्थ है सुंदर, शक्तिशाली और समृद्ध व्यक्तित्व वाली लड़की. यह नाम सुनने में सॉफ्ट और मॉडर्न लगता है, इसलिए आजकल पेरेंट्स अपनी बेटी के लिए इसे काफी पसंद कर रहे हैं और यह तेजी से ट्रेंड में आ रहा है.

(PHOTO: Adobe Stock Images)

  • 8/8

अन्वी

यह नाम देवी लक्ष्मी से जुड़ा हुआ माना जाता है और इसका अर्थ है समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली लाने वाली. यह नाम छोटा, प्यारा और बोलने में भी आसान है. इसलिए आजकल पेरेंट्स अपनी बेटी के लिए इसे काफी पसंद कर रहे हैं और यह तेजी से ट्रेंड में भी शामिल हो रहा है.

(PHOTO: Adobe Stock Images)

 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement