Suji Rice Tikki Recipe: बचे हुए चावल से बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी टिक्की, स्वाद ऐसा कि पड़ोसी भी पूछेंगे रेसिपी

Suji Rice Tikki Recipe: अगर आपके घर में भी खाना खाने के बाद चावल बच जाते हैं तो उन्हें फेंकने की बजाय आप उनसे शाम के नाश्ते के लिए टेस्टी टिक्की बना सकते हैं. आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
बचे हुए चावल से बनाएं टेस्टी टिक्की (Photo-ITG) बचे हुए चावल से बनाएं टेस्टी टिक्की (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:59 AM IST

Suji Rice Tikki Recipe: चावल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है लेकिन कई बार खाना खाने के बाद भी चावल बच जाते हैं और समझ नहीं आता कि उनका क्या किया जाए.  कुछ लोग बचे हुए चावल को फ्राई करके खा लेते हैं तो कई लोग उन्हें फेंक देते हैं. हालांकि, अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. बचे हुए चावल से आप शाम की चाय के लिए कई टेस्टी और हेल्दी स्नैक तैयार कर सकते हैं, उन्हीं में से एक है सूजी और चावल से बनी कुरकुरी टिक्की. यह खाने में काफी टेस्टी होती है और इसे बनाना भी काफी आसान है.

Advertisement

इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. आइए जानते हैं कि बचे हुए चावल और सूजी से कुरकुरी टिक्की कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप बचे हुए चावल
1/4 कप सूजी
1/4 कप कद्दूकस की हुई गाजर
1/4 कप बारीक कटा प्याज
1/4 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
3 बड़े चम्मच दही
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
 नमक स्वादानुसार

कैसे बनाएं सूजी-चावल की कुरकुरी टिक्की?

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में बचे हुए चावल और सूजी डालकर अच्छी तरह मैश कर लें.  
  2. अब इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक, काली मिर्च पाउडर और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  3. अगर मिश्रण ज्यादा पतला लगे तो इसमें थोड़ी और सूजी मिला सकते हैं. तैयार मिश्रण को 20 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए. 
  4. इसके बाद मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्कियां तैयार कर लें. अब एक नॉन-स्टिक पैन गर्म करें और हल्का तेल लगाकर टिक्कियों को मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. 
  5. तैयार टिक्कियों को कच्चे आम की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »