Moringa Pakoda Recipe: आलू-प्याज के पकौड़े बहुत खा लिए! अब ट्राई करें मोरिंगा के क्रिस्पी पकौड़े, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ

Moringa Pakoda Recipe: आपने अब तक आलू, प्याज या पनीर के पकौड़े तो जरूर खाए होंगे लेकिन क्या कभी मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियों से बने पकौड़े खाए हैं. ये पकौड़े खाने में लाजवाब होने के साथ-साथ बनाने में भी काफी आसान है. आज हम आपको मोरिंगा के कुरकुरे और टेस्टी पकोड़े बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
सहजन की पत्तियों के क्रिस्पी मोरिंगा पकौड़े (Photo-ITG) सहजन की पत्तियों के क्रिस्पी मोरिंगा पकौड़े (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

Moringa Pakoda Recipe: हम भारतीयों को शाम की चाय के साथ गरमागरम पकौड़े खाना बेहद पसंद होता है. लेकिन अक्सर लोग अनहेल्दी होने के डर से पकौड़े खाने से बचते हैं. ऐसे में आज हम आपको मोरिंगा की पत्तियों से टेस्टी पकौड़ा बनाना बताएंगे जो नॉर्मल पकौड़े की तुलना में थोड़ा हेल्दी ऑप्शन माना जाता है. मोरिंगा की पत्तियों में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो ओवरऑल  हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. यही वजह है कि मोरिंगा से बने पकौड़े शाम के नाश्ते के लिए बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं. 

Advertisement

आज हम आपको क्रिस्पी और टेस्टी मोरिंगा पकौड़ा बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप बेहद कम समय में आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार बना पसंद करेंगे. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं पड़ती. आइए जानते हैं कि मोरिंगा की पत्तियों से पकौड़ा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप ताजे मोरिंगा के पत्ते
1 कप बेसन
1 बारीक कटा हुआ प्याज
1–2 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच अजवाइन
 नमक स्वादानुसार
थोड़ा सा ताजा हरा धनिया
पानी जरूरत के अनुसार
तेल तलने के लिए 

मोरिंगा के पकोड़े बनाते कैसे हैं?

  1. मोरिंगा के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले मोरिंगा यानी सहजन के पत्तों को अच्छी तरह धोकर उनका पानी निकाल लें. 
  2. अब एक बड़े बाउल में बेसन डालें और उसमें मोरिंगा के पत्ते, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, ताजा धनिया, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं.
  3. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद घोल बना लें. ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला न हो, ताकि पकोड़े अच्छे से कुरकुरे बनें.
  4. अब कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में डालें और मीडियम गैस पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें.
  5. तैयार पकोड़ों को टिश्यू पेपर पर निकालें, ताकि जो ज्यादा तेल हो वह निकल जाए. इसके बाद इन्हें हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमागरम परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement