Mix Vegetable Chilla Recipe: नाश्ते में ट्राई करें हेल्दी और क्रिस्पी वेजिटेबल चीला, स्वाद में लाजवाब और बनाना भी आसान

Mix Vegetable Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी हो. ऐसे में आज हम आपको मिक्स वेजिटेबल चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद कम समय में घर पर आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
नाश्ते में ट्राई करें मिक्स वेजिटेबल चीला, स्वाद और सेहत का है अनोखा संगम (Photo- Getty Image) नाश्ते में ट्राई करें मिक्स वेजिटेबल चीला, स्वाद और सेहत का है अनोखा संगम (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:55 AM IST

Mix Vegetable Chilla Recipe: अगर आप रोजाना एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो  मिक्स वेजिटेबल चीला आपके लिए बेस्ट है. बेसन, सूजी और  ढेर सारी सब्जियों से बना यह चीला खाने में टेस्ट होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है. इसे आप सुबह के नाश्ते के अलावा हल्के लंच या शाम के स्नैक्स के तौर पर भी आप खा सकते हैं. यह नाश्ता बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. आज इस खबर में हम जानेंगे कि मिक्स वेजिटेबल चीला कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

Advertisement

मिक्स वेजिटेबल चीला बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए

  • 1 कप सूजी
  • 1/2 कप बेसन
  • 1 मूली बारीक कटी हुई
  • 1/2 शिमला मिर्च कटा हुआ
  • 1 प्याज बारीक कटी हुई
  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च कटी हुई
  • 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 1/4 टी स्पून अजवाइन
  • 1/2की स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2की स्पून गरम मसाला
  • धनिया पत्ता बारीक कटा हुआ
  • 1 कप दही
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार तेल

मिक्स वेजिटेबल चीला बनाएं कैसे?

  1. एक बड़े बाउल में सूजी और बेसन डालें.  इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिलाकर स्मूद घोल तैयार कर लें.
  2. अब इस घोल में मूली, शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ता डालकर अच्छे से मिला लें. 
  3. इसके बाद घोल में हल्दी, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें.  
  4. मिक्स करने के बाद घोल को 5–10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी फूल जाए. 
  5. अब तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाएं.  तवे पर घोल डालकर गोलाकर फैलाएं. 
  6. गैस को मीडियम कर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें.
  7. अब आपका मिक्स वेजिटेबल चीला तैयार है जिसे आप हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement